The Lallantop

ब्लास्ट में संजय दत्त को आईं चोटें, कन्नड़ा फिल्म KD के सेट पर हुआ हादसा

इस एक्सीडेंट में संजय दत्त की कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोटें आने की बात बताई जा रही है.

Advertisement
post-main-image
KD के फर्स्ट लुक में ध्रूव सरजा. दूसरी तरफ KGF 2 के एक सीन में संजय दत्त.

कन्नड़ा फिल्म KD- The Devil के सेट पर हादसा हो गया. एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सेट पर बम फट गया. इसमें फिल्म के विलन का रोल कर रहे एक्टर Sanjay Dutt के घायल होने की बात कही जा रही है. मगर कुछ गंभीर नहीं है. एक्सीडेंट के बाद कुछ देर तक तो शूट रुका रहा. उसके बाद संजय ने फिल्म की शूटिंग दोबारा से शुरू कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कन्नड़ा भाषा की पैन-इंडिया फिल्म KD- The Devil की शूटिंग बैंगलोर के आसपास के इलाकों में की जा रही है. एक सीन बैंगलोर के मगड़ी रोड पर शूट किया जा रहा था. जिसमें एक बम फटने का सीक्वेंस शामिल था. इसमें संजय दत्त थोड़े घायल हो गए. रिपोर्ट्स में उनकी कोहनी, हाथ और चेहरे पर चोटें आने की बात बताई जा रही है. हालांकि कुछ सीरियस नहीं है. इस एक्शन सीक्वेंस को फाइट मास्टर डॉक्टर रवि वर्मा ने कोरियोग्राफ किया था. मगर गड़बड़ी कहां हुई, इसकी पड़ताल चल रही है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में संजय को माइनर इंजरी हुई है. शूटिंग रोककर उन्हें फर्स्ट एड दिया गया. थोड़ा सुस्ताने के बाद संजय ने दोबारा पिक्चर की शूटिंग चालू कर दी. मौके पर मौजूद फिल्म की क्रू को भी कुछ खास प्रॉब्लम नहीं आई. 

KD- The Devil बिग बजट एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है. जो KGF वाली स्टाइल में बनाई जा रही है. फिल्म में लीड रोल ध्रूव सरजा कर रहे हैं. उनके सामने विलन बने हैं संजय दत्त. KGF 2 के बाद ये संजय की दूसरी कन्नड़ा फिल्म है. ध्रूव और संजय के अलावा शिल्पा शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस पिक्चर को प्रेम डायरेक्ट कर रहे हैं.  

Advertisement

KD के अलावा संजय दत्त थलपति विजय की अगली फिल्म 'लियो' ( Leo) में भी विलन का रोल कर रहे हैं. इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं. संजय दत्त 'हेरा फेरी 3' में दिखाई देंगे. उनके शाहरुख खान की 'जवान' में भी कैमियो करने की खबरें थीं. मगर उस पर अभी ज़्यादा क्लैरिटी नहीं है.   

वीडियो: मैटिनी शो: संजय दत्त की इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले पुलिस ने डॉन से हुई बातचीत पब्लिक कर दी थी

Advertisement
Advertisement