The Lallantop

समांथा की फिल्म 'यशोदा' ने पांच दिनों में बंपर कमाई कर डाली

समांथा प्रभु की फिल्म 'यशोदा', 11 नवंबर को रिलीज़ हुई थी. पांच दिनों में फिल्म ने बढ़िया कमाई कर ली है.

Advertisement
post-main-image
समांथा प्रभु की 'यशोदा' को लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है.

सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# दिनेश विजन की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में होंगे आयुष्मान खुराना?

आयुष्मान खुराना ने रिसेंटली हिंट दिया कि वो फिल्ममेकर दिनेश विजन की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होंगे. खबर है कि 'स्त्री' और 'भेड़िया' के बाद दिनेश की अगली फिल्म 'वैम्पायर' में आयुष्मान दिखेंगे. जिसमें उनके साथ समांथा प्रभु दिखाई देंगी. उन्होंने कहा दिनेश जल्द ही इस फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे.

Advertisement

# पृथ्वीराज सुकुमारन-नयनतारा की 'गोल्ड' दिसंबर में होगी रिलीज़

पृथ्वीराज सुकुमारन और नयनतारा की फिल्म 'गोल्ड' से नई अपडेट आई है. एक्टर Baburaj ने पृथ्वीराज के साथ 'गोल्ड' के सेट से तस्वीर शेयर कर बताया कि फिल्म दिसंबर में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. फिलहाल रिलीज़ डेट तय नहीं है. मगर बताया जा रहा है कि इसे 02 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा.

# बैन के बाद भी 'जॉयलैंड' को ऑस्कर्स में क्वालीफाई कराने की तरकीब

Advertisement

पाकिस्तान ने अपनी फिल्म 'जॉयलैंड' को बैन कर दिया है. इस फिल्म को पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया था. ऑस्कर्स का रूल है कि फॉरेन फिल्म कैटेगरी में कोई फीचर फिल्म तब ही क्वालीफाई करती है, जब उसे यूएस के बाहर सात दिनों तक लगातार थिएटर में दिखाया गया हो. अब पाकिस्तान में तो फिल्म बैन है. वहां रिलीज़ होगी नहीं. लेकिन इसका जुगाड़ निकाल लिया गया है. 'जॉयलैंड' को अब ऑस्कर्स में क्वालीफाई कराने के लिए इसे फ्रांस में सात दिनों के लिए रिलीज़ किया जाएगा. ताकि ये ऑस्कर की रेस से बाहर ना निकले.

# डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा'

विक्की कौशल, भूमि और कियारा अडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी. करण जौहर ने विक्की के साथ एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया. जिसमें वो विक्की को 'गोविंदा नाम मेरा' की स्क्रिप्ट सुना रहे हैं. 

फिल्म में विक्की, डांसर बने हैं. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.

# समांथा की फिल्म 'यशोदा' ने पांच दिनों में बंपर कमाई कर डाली

समांथा प्रभु की फिल्म 'यशोदा', 11 नवंबर को रिलीज़ हुई थी. पांच दिनों में फिल्म ने बढ़िया कमाई कर ली है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पांच दिनों में मूवी ने वर्ल्ड वाइड 30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

# 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी को VFX से हटाएंगे मेकर्स?

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर आने के बाद से ही इसकी ट्रोलिंग शुरू हो गई थी. फिल्म के वीएफएक्स को लोगों ने बिल्कुल बचकाना बताया था. सैफ फिल्म में लंकेश बने हैं. उनके लुक को लेकर भी खूब बवाल हुआ था. अब खबर आ रही है कि इतने ज़्यादा नेगेटिव रिस्पॉन्स के बाद विवादों से बचने के लिए मेकर्स सैफ अली खान की दाढ़ी को वीएफएक्स से हटाएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सैफ के लुक को वीएफएक्स से पूरा बदला जाएगा. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया है. अब ये मूवी 16 जून 2023 को रिलीज़ होगी.

# कृष्णा की अंतिम विदाई में पहुंचे चिरंजीवी, प्रभास, अल्लू अर्जुन

महेश बाबू के पिता और सुपरस्टार कृष्णा का 15 नवंबर को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा में चिरंजीवी, प्रभास, राम चरण, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, वेंकेटेश और नागा चैतन्या जैसे सितारे नज़र आए. कृष्णा, 79 साल के थे. 14 नवंबर को उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

# शेखर कम्मुला की फिल्म में नज़र आएंगे विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा रिसेंटली फिल्म 'लाइगर' में दिखाई दिए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही फिल्ममेकर शेखर कम्मुला के साथ कोलैबरेट करेंगे. जो इससे पहले 'लव स्टोरी', 'फिदा' और 'अनामिका' जैसी फिल्में बना चुके हैं. मूवी का प्लॉट फिलहाल तय नहीं है. इसे जल्द ही अनाउंस किया जाएगा.

वीडियो: KGF स्टार यश ने साउथ सिनेमा का मज़ाक उड़ाने पर बड़ी बात कह दी!

Advertisement