The Lallantop

सलमान की 'सिकंदर' से जुड़ी ये 3 फैन थ्योरीज़ दिमाग खोल देंगी

Salman Khan की Sikandar में Rashmika Mandanna के किरदार को लेकर अलग-अलग थ्योरीज़ चल रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'सिकंदर' 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है.

Salman Khan की Sikandar को लेकर माहौल सेट हो चुका है. एडवांस बुकिंग तेज़ी से चल रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि 'सिकंदर' पहले दिन 50 करोड़ से ज़्यादा की ओपनिंग ले सकती है. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर 'सिकंदर' को लेकर कुछ फैन थ्योरीज़ चल रही हैं. सलमान खान, रश्मिका मंदन्ना और काजल अग्रवाल के रोल को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं. नीचे हम आपको 'सिकंदर' से जुड़ी ऐसी ही 3 थ्योरीज़ बताने जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'सिकंदर', AR Murugadoss के साथ सलमान का पहला कोलैबरेशन है. जब से 'सिकंदर' का ट्रेलर आया है तभी से इसकी फैन थ्योरीज़ चल रही हैं. टीज़र, ट्रेलर और इसके ऑडियो सॉन्ग को सुनकर लोग फिल्म की कहानी का अंदाज़ा लगा रहे है.

1. रश्मिका मंदन्ना

Advertisement

पहली थ्योरी जो सबसे ज़्यादा चल रही है वो ये कि 'सिकंदर' में रश्मिका का किरदार मर जाता है. ट्रेलर में जो गाना रश्मिका गा रही हैं, 'लग जा गले से...फिर इस जनम में मुलाकात हो ना हो...' इससे मुरुगादास ने हिंट दे दिया है. कहा ये भी जा रहा है कि 'सिकंदर' में सलमान डुअल रोल प्ले कर सकते हैं.

2. अलग टाइमलाइन

कुछ फैन्स ये भी कह रहे है कि फिल्म दो अलग-अलग कालखंडों में चलती है. रश्मिका का किरदार मर चुका है. जो सिर्फ समय-समय पर सलमान की मेमोरी में आती हैं. सलमान रश्मिका को बहुत पहले से जानते थे. अब मौत के बाद सलमान उन्हें याद करते रहते हैं. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सलमान, रश्मिका की मौत का बदला ले रहे हैं.

Advertisement

3. एज गैप पर सफाई

'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के 31 साल के एज गैप को लेकर भी जस्टिफाई किया जाएगा. थ्योरीज़ के मुताबिक अगर रश्मिका मंदन्ना की डेथ पहले हो जाती है तो ये चीज़ दोनो के बीच एज गैप को जस्टिफाई कर देगी. रश्मिका की डेथ एक बड़ा ट्विस्ट होगी. मुरुगादास पहले भी बोल चुके हैं कि 'सिकंदर' में 'गजनी' जैसा सरप्राइज़ होगा. इसलिए ये ट्रैजिक लव स्टोरी 'सिकंदर' में भी हो सकती है. इस तरह रश्मिका और सलमान के बीच का रिश्ता रोमांटिक से ज़्यादा इमोशनल होगा.

ख़ैर, ये सिर्फ और सिर्फ फैन थ्योरीज़ हैं. पिक्चर की असली कहानी तो 30 मार्च को ही पता चलेगी जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी. फिल्म में सत्याराज, प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.   

वीडियो: सलमान खान का सिकंदर ट्रेलर इमोशनल होगा, डायरेक्टर मुरुगदास ने क्या बता दिया?

Advertisement