The Lallantop

'टाइगर 3' का पहला शो मुझसे मिस हो जाएगा - सलमान खान

'टाइगर 3' को देशभर में 12 हज़ार से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म से पहले YRF स्टूडियोज़ ने एक फैन मीट इवेंट रखा, जहां सलमान और कटरीना ने फैन्स से बात की.

Advertisement
post-main-image
एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए 'टाइगर 3' की तीन लाख से ज़्यादा टिकट बुक हो चुकी हैं.

Tiger 3 की रिलीज़ से पहले YRF Studios में एक फैन मीट इवेंट रखा गया. सलमान खान और कटरीना कैफ वहां मौजूद थे. उनके फैन्स ने ‘लेके प्रभु का नाम’ पर परफॉर्म किया. इवेंट में दोनों एक्टर्स ने फैन्स से बातचीत भी की. इसी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां सलमान कहते हैं कि वो अपनी फिल्म का फर्स्ट शो मिस करने वाले हैं. इवेंट के दौरान होस्ट ने सलमान को बताया कि ‘टाइगर 3’ का पहला शो सुबह छह बजे का है. इस पर सलमान ने जवाब दिया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वो तो मुझसे मिस हो जाएगा, छह बजे तक तो मैं पकड़ लूंगा. लेकिन सात बजे के बाद ना फ्लाइट पकड़ी जाती है और ना ही फिल्म.  

इवेंट में एक NGO से कुछ ज़रूरतमंद बच्चों को भी बुलाया गया था. कटरीना ने उनसे बात करते हुए अपनी मां के स्कूल के बारे में बताया. उनका कहना था,  

Advertisement

मदुरै में एक स्कूल है. वहां पर करीब 300 बच्चे हैं. वो ज़रूरतमंद परिवारों से आने वाले बच्चों को पिछले पांच-छह सालों से पढ़ा रही हैं. 

सलमान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 10 साल. कटरीना ने उनकी बात पर हामी भरी. सलमान ने आगे उन बच्चों से उनके दिनभर के प्लान के बारे में पूछा. बता दें कि ‘टाइगर 3’ दिवाली वाले दिन यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में उतर रही है. मेकर्स दिवाली के अगले हफ्ते में पड़ने वाली छुट्टियों को भुनाना चाहते हैं. उसी के चलते फिल्म को रविवार को रिलीज़ किया जा रहा है. रिलीज़ से एक हफ्ते पहले एडवांस बुकिंग की खिड़की भी खोल दी गई है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म के हिंदी 2D वर्ज़न के लिए तीन लाख से ज़्यादा टिकट बुक किए जा चुके हैं. उसके बाद सबसे ज़्यादा शो IMAX 2D के लिए बुक किए गए हैं. ‘टाइगर 3’ के पहले दिन के लिए IMAX की 7537 टिकट बुक हुई हैं. IMAX स्क्रीन को लेकर एक खेल भी हुआ है. 

‘टाइगर 3’ से दो दिन पहले हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘द मार्वल्स’ रिलीज़ हो रही है. ट्रेंड ये रहा है कि IMAX स्क्रीनों पर हॉलीवुड की फिल्मों का ही कब्ज़ा रहता है. ‘ओपनहाइमर’ के वक्त भी IMAX की टिकट धड़ाधड़ बिकी थीं. हालांकि ‘द मार्वल्स’ के लिए इंडिया के थिएटर वालों ने तय किया है कि वो फिल्म को कोई भी आइमैक्स स्क्रीन नहीं देंगे. उसके हिस्से की सारी स्क्रीन ‘टाइगर 3’ के पास जाएंगी. बता दें कि ‘टाइगर 3’ को देशभर में 12000 से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया जा रहा है. फ़िल्म की ओपनिंग को लेकर शुरुआती रुझान पॉज़िटिव ही आ रहे हैं. कुछ ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ‘टाइगर 3’ दुनियाभर में 100 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग के साथ खुल सकती है. ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ के बाद ये साल 2023 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन सकती है. बाकी अनुमानों का पूरा धुआं रिलीज़ के बाद ही छंटेगा.                         

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: टाइगर 3 के डायरेक्टर ने बताया, सलमान खान की एंट्री देख फैन्स खुशी से बौरा जाएंगे

Advertisement