The Lallantop

जेब में गिलास छिपाते दिखे सलमान खान का वीडियो वायरल

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. जिसमें सलमान खान कार से निकलकर अपनी जेब में एक शीशे का गिलास रखते दिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का डेली अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए प्रकाश झा ने लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर पिट जाने को लेकर क्या कहा? करण जौहर ने साउथ वर्सेज़ बॉलीवुड को लेकर क्या बातें की?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ''बॉलीवुड वाले इंडिया की प्रॉब्लम नहीं दिखाते'':पल्लवी जोशी

'द कश्मीर फाइल्स' की एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने बॉलीवुड फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस पर ना चल पाने की वजहों पर बात की. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पल्लवी ने कहा,

Advertisement

''मेरा मानना है कि एक आर्टिस्ट के तौर पर हमारी फिल्मों को समाज का आईना होना चाहिए. आप राज कपूर, मनोज कुमार और सुनील दत्त की फिल्में देखिए तो उन सब में उस वक्त की झलक दिखती है. मगर आज के समय में ऐसी फिल्में नहीं बनती. भारत की समस्याओं को फिल्मों में नहीं दिखाया जा रहा. इसलिए दर्शक उससे कनेक्ट नहीं कर पा रहे.''

#''अगर आपके पास स्टोरी नहीं तो फिल्म मत बनाइए'': प्रकाश झा

डायरेक्टर प्रकाश झा ने रिसेंटली आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर बात की. प्रकाश ने कहा,

Advertisement

''मैं मानता हूं कि फिल्म बनाने में बहुत मेहनत की. मगर आपके कंटेंट में बात होनी चाहिए. सिर्फ बॉयकॉट होने की वजह से फिल्म नहीं चली, ऐसा कहना गलत है. उन्हें ऐसी स्टोरी बनानी चाहिए जो लोगों से कनेक्ट कर पाए. हिंदी इंडस्ट्री के लोग हिंदी बोलते हैं मगर वो बना क्या रहे हैं सिर्फ रीमेक्स. अगर आपके पास ओरिजनल स्टोरी नहीं है तो फिल्में बनाना बंद कर दो.''

# एक्ट्रेस बिनोदिनी दासी की बोयोपिक में होंगी रुक्मिणी मैत्रा

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिनोदिनी दासी की बायोपिक बनने जा रही है. जिसमें बंगाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा दिखाई देंगी. फिल्म को राम कमल मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# जेब में गिलास छिपाते दिखे सलमान का वीडियो वायरल

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. जिसमें सलमान खान कार से निकलकर अपनी जेब में एक शीशे का गिलास रखते दिख रहे हैं. इसे जेब में रखने के बाद सलमान अपने हाथ से उस गिलास को पूरी तरह ढक लेते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करके अंदाज़ा लगा रहे हैं कि सलमान के हाथ में शराब है या पानी? किसी ने कहा सलमान भाई पानी का प्रमोशन कर रहे हैं तो किसी ने कहा कि सलमान भाई अच्छी ब्रांड की वोडका पी रहे हैं. 

किसी ने कहा ये सलमान भाई का नया स्टाइल है. कुछ लोग तो सलमान का पुराना वीडियो ढूंढ लाए. जिसमें स्टेज पर सलमान, जींस की पॉकेट में गिलास रखते दिख रहे हैं.

# 'पीएस -1' से शोभिता का कैरेक्टर पोस्टर आउट

मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पीएस -1' से शोभिता धूलिपाला का कैरेक्टर पोस्टर आ गया. फिल्म में शोभिता, 'वानती' का रोल प्ले करेंगी. चोल वंश की कहानी पर आधारित फिल्म 30 सितंबर को रिलीज़ होगी.

# 'पीएस - 1' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे रजनीकांत-कमल हासन

'पोनियन सेलवन-1' का ट्रेलर 06 सितंबर यानी कल लॉन्च किया जाएगा. इसके म्यूज़िक और ट्रेलर को रजनीकांत और कमल हासन लॉन्च करेंगे. फिल्म तमिल भाषा में सेम नेम से लिखे गए उपन्यास पर आधारित होगी. मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियां विक्रम, तृष्णा, कार्थी और जयराम रवी जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

# फंड रेज़ करके लेट एक्टर दीपेश भान का होम लोन चुकाया

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्टर दीपेश भान की मौत के बाद उनकी पत्नी पर 50 लाख रुपए का होम लोन बकाया था. जिसके लिए एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने एक फंड रेज़ किया था. जिसके ज़रिए उन्होंने होम लोन चुका दिया है. दीपेश की वाइफ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सौम्या को इसके लिए शुक्रिया कहा. सौम्या टंडन ने भी वीडियो शेयर कर बताया कि इस फंड रेज़ में करीब 43 लाख रुपए जमा हुए थे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: मारुती की राजा डीलक्स में दो किरदार निभाएंगे प्रभास

Advertisement