उनकी फिल्म को क्रिटिक्स ने सिरे से खराब कह दिया है, लेकिन फिर भी सलमान खान के फैंस की बदौलत फिल्म ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है. 2018 में रिलीज़ हुई सब फिल्मों में 'रेस 3' ने पहले दिन सबसे ज्यादा - करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की है और ओपनिंग डे बिजनेस में टॉप पर जा बैठी. अगले दो दिनों में ये कमाई और ज्यादा रही.
ख़ैर, हम यहां कमाई से भी ज़रूरी बात करने वाले हैं. वो ये कि सलमान की ये फिल्म बच्चों को दिखाने के लिहाज से हेल्दी नहीं है. बच्चों के दिमाग पर इस फिल्म में दिखाई गई हिंसा बुरा असर डाल सकती है. इस चीज का आधार है ब्रिटेन का फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड. जहां भारत में सेंसर बोर्ड ने 'रेस 3' को बिना किसी कट के यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया जिसके तहत बच्चे भी थियेटर में जाकर ये फिल्म देख सकते हैं. वहीं ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने इसका जाब्ता किया है कि बच्चों पर ये फिल्म सीधा बुरा असर न डाल सके. एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने क्या किया है कि एक तो 'रेस-3' का 1 मिनट 20 सेकेंड का एक सीन फिल्म में से काट ही दिया है. उनके मुताबिक इसमें बहुत ज़्यादा वॉयलेंस थी.

'रेस 3' के एक्शन सीन्स के लिए बहुत महंगी 10से 20 करोड़ कीमत वाली गाड़ियां ली गई थी, शूटिंग के बाद वे खस्ता हो गई थीं.
दूसरा उन्होंने 'रेस-3' को पास करने के लिए '12ए सर्टिफिकेट' दिया है. वहां इस सर्टिफिकेट का मतलब होता है कि 12 साल से कम के बच्चे इस फिल्म को अकेले नहीं देख सकते, क्योंकि ये उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. अगर 12 साल से कम उम्र के बच्चों को ये फिल्म देखनी है तो उन्हें घर के किसी बड़े या किसी वयस्क के साथ ही फिल्म देखनी होगी.
फिल्म में जो हिंसा दिखाई जाती है उसका बच्चों पर बुरा असर होता है इस पर कई अध्ययन किए जा चुके हैं और डॉक्टरों ने ऐसा माना भी है. इसीलिए सेंसर बोर्ड जैसी इकाइयां होती हैं जो फिल्म को रेटिंग देती हैं.
इस फिल्म को लेकर ये कौतुहल भी है कि वो कौन सा एक मिनट से भी लंबा सीन था जो ब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने काटा है? फिल्म में वो सलमान खान की एंट्री वाला सीन हो सकता है. इस सीन में अनिल कपूर यानी शमशेर के ट्विन्स बच्चे (डेज़ी और शाकिब) अपने पापा पर हुए हमले का बदला लेने जाते हैं. वहां जब उन दोनों के हाथों से चीज़ें बाहर निकलने लगती हैं तो सलमान (सिकंदर) की एंट्री होती है. फिर स्टाइलिश और खतरनाक मार-धाड़ शुरू हो जाती है. इसे देखकर बच्चों के कोमल मन पर बहुत खऱाब असर पड़ता है. संभवतः ब्रिटिश सर्टिफिकेशन संस्थान ने इसी हिंसा पर आपत्ति की है.

सेंसर बोर्ड को चलाने वाले दो नजरिए. मौजूदा अध्यक्ष प्रसून जोशी और पिछले चीफ, पहलाज निहलानी.
वैसे इस बारे में सेंसर बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन पिछले अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने ज़रूर कमेंट किया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के हवाले से उनका बयान है कि - "अगर आप एक फिल्म मेकर हैं जिसकी फिल्म में सेक्सुअल या वॉयलेंट कंटेंट है तो आप जल्दी से जल्दी सेंसर बोर्ड के पास जाएं. मैंने सुना है वहां अब किसी चीज़ पर रोक नहीं लगती है. संस्कारी सेंसरशिप से हटकर अब वहां 'सब चलता है' सेंसरशिप हो गई है. नई आज़ाद ख्यालों वाली इस दुनिया में आपका स्वागत है."
Also Read:
उस फिल्म का टीज़र आ गया जिसकी वजह से सलमान के पोस्टर जलाए गए थे
अनुपम खेर की 10 फिल्में जो उन्हें हॉलीवुड एक्टर्स की लीग में खड़ा करती हैं!
फिल्म चाहे किसी की भी होगी, देखने लोग सलमान के यहां ही जाएंगे!
अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
Watch Video: फिल्म चाहे किसी की भी होगी, देखने लोग सलमान के यहां ही जाएंगे!
























