The Lallantop

सलमान ने कन्फर्म किया, शाहरुख के साथ ये दो फ़िल्में करेंगे

'टाइगर 3' में शाहरुख का कैमियो होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की छोटी-बड़ी खबरें कम समय में एक जगह चाहिए हों तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज की खबरों में पढ़िए सलमान ने बताया सलमान खान ने बताया सांप काटने की पूरी घटना कैसे घटी, क्या हुआ जब बिना बुलाए ही शादी में पहुंच गए मीका सिंह और क्या होगा बजरंगी भाईजान की सीक्वल का नाम.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. कोरोना काल में 'स्पाइडर मैन-नो वे होम' ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड
मार्वल स्टूडियोज़ की फिल्म 'स्पाइडर मैन नो वे होम' कोरोना काल में एक बिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े सात हज़ार करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. इंडिया में भी इसने तगड़ी कमाई की.

Sweetspidey3poster

25 दिसंबर को मूवी ने 10 करोड़ कमाए. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये अभी तक करीब 165 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
2. महेश भट्ट की सीरीज़ 'रंजिश ही सही' का टीज़र रिलीज़
महेश भट्ट की सीरीज़ 'रंजिश ही सही' का टीज़र कल रिलीज़ कर दिया गया है. वूट पर प्रीमियर होने वाली इस सीरीज़ में ताहिर राज, अमृता पुरी और अमला पॉल दिखाई देंगे. ये एक ड्रमैटिक लव स्टोरी होगी.

जिसमें 70 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी.
3. सलमान खान ने कंफर्म किया, शाहरुख खान उनके साथ काम करेंगे
सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में दिखने वाले हैं. उन्होंने कंफर्म किया कि मूवी में शाहरुख खान का कैमियो होगा. एक मीडिया इंटरैक्शन में सलमान ने कहा कि वो और शाहरुख जल्द ही साथ दिखेंगे. शाहरुख उनकी 'टाइगर 3' में और वो शाहरुख की 'पठान' में कैमियो करेंगे.

Srk Salman

Advertisement
इससे पहले शाहरुख और सलमान साल 2018 में आई फिल्म 'ज़ीरो' में साथ दिखाई दिए थे. फिल्म के एक गाने में सलमान का कैमियो रोल था. 'ज़ीरो' के बाद शाहरुख बिग स्क्रीन पर नज़र नहीं आए.
4. 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू करेंगे अनिल, नाना और परेश रावल
साल 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट पर काम शुरू होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 के सेकेंड हाफ में 'वेलकम 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी. इस बार भी मूवी में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल का अहम रोल होगा.
5. दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर पर रिलीज़ होगी रणवीर की 83
24 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज़ हुई है. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ये फिल्म अब लद्दाख में बने दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल थिएटर में रिलीज़ होगी.

5.mobile Theater.

इससे पहले अक्षय की 'बेल-बॉटम' को यहां रिलीज़ किया गया था.
6. जूनियर एनटीआर के साथ कोराताला शिवा की फिल्म में दिखेंगी समांथा
राजामौली की RRR के बाद जूनियर एनटीआर अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो समांथा प्रभु के साथ कोराताला शिवा की अगली फिल्म में नज़र आएंगे. ये बिग बजट फिल्म होगी. जिसकी स्क्रिप्ट फाइनल कर ली गई है.
7. स्मृति ईरानी ने वॉर्निंग के साथ किया होने वाले दामाद का स्वागत
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी ने बड़ी बेटी शैनेल की इंगेजमेंट फोटो शेयर की है. इन फोटोज़ को शेयर करके स्मृति ने शैनेल के बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला का फैमिली में वेलकम किया है. साथ ही एक वॉर्निंग भी दे दी है. स्मृति ने मज़ाक करते हुए अर्जुन से कहा, ''भगवान आपको आशीर्वाद दे क्योंकि ससुर के रूप में आपका पाला एक पागल आदमी से पड़ा है और उससे भी बुरा ये कि मैं आपकी सास हूं, आपको आधिकारिक रूप से सतर्क किया जा रहा है..''
8. सलमान खान ने बताया सांप काटने की पूरी घटना कैसे घटी
बीते दिन सलमान खान को सांप ने काट लिया. जिसके बाद उन्हें कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भी भर्ती किया गया. सलमान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस में ये घटना घटी. रिसेंटली सलमान ने बताया कि सांप ने उन्हें एक नहीं बल्कि तीन बार काटा था. मीडिया इंटरैक्शन में सलमान ने कहा कि सांप उनके कमरे में घुस आया था. जिसे देखकर बच्चे डर गए थे. बाहर निकालने के लिए सलमान ने सांप को डंडे से उठाया मगर वो डंडे से लिपटकर सलमान के हाथ पर चढ़ गया. इसी के बाद सांप ने उन्हें तीन बार काट लिया. बाद में सलमान को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया. अब वो पूरी तरह से ठीक हैं.
9. रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने तीसरे दिन कमाए 17 करोड़ रुपये
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. वीकेंड पर भी इसने करीब 17 करोड़ रुपये कमाए. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 83 ने पहले दिन 12.64 करोड़, दूसरे दिन 16.95 करोड़ कमाए थे. तीन दिनों में ये फिल्म करीब 46 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वैसे अभी तक आपने 83 नहीं देखी है तो इससे पहले आप इसका रिव्यू हमारी वेबसाइट और नए चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर देख सकते हैं. इसके अलावा भी आपको
10. अक्षय, धनुष, सारा अली खान की 'अतरंगी' रे ने बनाया नया रिकॉर्ड
सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की फिल्म 'अतरंगी रे' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'अतरंगी रे', डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वो पहली फिल्म बन गई है जिसे उसके रिलीज़ डे वाले दिन सबसे ज़्यादा बार देखा गया.
11. शादी में बिना बुलाए पहुंचे मीका सिंह स्टेज पर गाने लगे गाना
सिंगर मीका सिंह और राहुल वैद्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों किसी की शादी में गेट क्रैश करके पहुंच गए हैं. बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचकर मीका अपना गाना 'सावन में लग गई आग' गाने लगते हैं. मीका ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
12. साजिद सामजी की फिल्म 'हरी-अप' का फर्स्ट लुक रिलीज़
फिल्म मेकर साजिद सामजी की फिल्म 'हरी-अप' का फर्स्ट लुक आज रिलीज़ कर दिया गया है. इसमें बनारस के घाटों को दिखाया गया है. मूवी में 'बेहद 2' वाले शिविन नारंग दिखाई देंगे. बाकी कास्ट की अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी.
13. 'विक्रांत रोणा' से किच्चा सुदीप का फर्स्ट लुक रिलीज़
साउथ एक्टर किच्चा सुदीप की फर्स्ट पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' से उनका फर्स्ट लुक आ गया है. एक मिनट 18 सेकेंड के इस टीज़र में विक्रांत एक्शन करते दिख रहे हैं. 24 फरवरी 2022 को ये फिल्म 3डी फॉर्मेट में रिलीज़ होगी.
14. हंगामे के बाद मेकर्स चेंज करेंगे सनी लियोनी के गाने के लिरिक्स
बीते दिनों सनी लियोनी के गाने 'मधुबन' को लेकर खूब बवाल कटा. मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हिदायत दी थी कि अगर मेकर्स ने 3 दिनों के अंदर गाना नहीं हटाया तो वो लीगल एक्शन लेंगे. इसी के बाद सारेगामा ने ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हुए गाने के लिरिक्स चेंज करने की बात कही है. माफी मांगते हुए सारेगामा ने पोस्ट किया कि वो गाने के बोल के साथ ही गाने का टाइटल 'मधुबन' भी चेंज करेंगे.
15. सलमान ने बताया 'बजरंगी भाईजान' की सीक्वल का नाम
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की खबरों को कंफर्म कर दिया है. सलमान ने बताया कि इस सीक्वल का नाम होगा 'पवन पुत्र भाईजान'. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा.
16. शादी के बाद विकी ने इंदौर में सारा संग शुरू की शूटिंग
कटरीना कैफ से शादी के बाद विकी कौशल ने अपने काम को दोबारा शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर सारा अली खान के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो सारा को बाइक पर बैठाए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीर इंदौर की है. जहां विकी-सारा नेक्स्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. तो ये थीं आज की बड़ी खबरें. सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें देखने के लिए आप हमारे नए सिनेमा चैनल लल्लनटॉप सिनेमा को सब्सक्राइब कीजिए. यहां सिनेमा से जुड़े नए नवेले शो, रिव्यूज़ और मूवी सजेशन मिल जाएंगे.

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement