The Lallantop

'सेक्रेड गेम्स' का ट्रेलरः इंडिया की अब तक की सबसे तगड़ी वेब सीरीज हाज़िर है!

कहानी पता चल गई है कि सैफ और नवाज के किरदार यहां कर क्या रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान अभिनीत इस सीरीज से अनुराग कश्यप अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं.
'नारकोज़' जैसी अमेरिकी वेब सीरीज के वो भारतीय फैन्स जिन्हें अपने मुल्क की ऐसी किसी सीरीज में अब तक कोई गर्व नहीं था, उन्हें ये ट्रेलर ज़रूर देखना चाहिए. ये वो सीरीज हो सकती है जिसका लोहा दूसरे मुल्कों के फैन्स भी मानेंगे. ये है क्राइम थ्रिलर 'सैक्रेड गेम्स.' सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका अाप्टे के लीड रोल वाली इस वेब सीरीज का पहला ट्रेलर आया है.
अब ठीक एक महीने बाद 6 जुलाई को ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो जाएगी.
ट्रेलर में एक तरफ आप देखेंगे कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी गैंगस्टर गणेश गायतोंडे का किरदार निभा रहे हैं जो खुद को एक भगवान कहता है. उधर सैफ अली खान पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह बने हैं. गणेश, सरताज सिंह को कॉल करके चैलेंज करता है कि 25 दिन के अंदर अगर वो अपने शहर बंबई को बचा सकता है तो बचा ले. गायतोंडे अपना फर्ज पूरा करते हुए सीनियर अधिकारियों से मिलता है. लेकिन वे लोग उसे ही मानसिक रोगी बता देते हैं.


नवाजुद्दीन, सैफ और राधिका स्टारर 'सेक्रेड गेम्स' हमें हत्याओं, स्मगलिंग, साजिशों, करप्ट सिस्टम और अंडरवर्ल्ड की अनजानी दुनिया में ले जाती है.

शायद पुलिस महकमे के सबसे बड़े अफसर किसी बड़ी साजिश में मिले हुए हैं. सरताज बेचैन है. वो बंबई को बचाने और दुश्मन के मंसूबों को विफल करने में लगा रहता है. उसमें उसका साथ देती है भारतीय गुप्तचर एजेंसी रॉ की अधिकारी अंजलि माथुर. ये रोल राधिका आप्टे ने किया है.
सैफ इससे पहले 2009 में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में भी सिख कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं लेकिन यहां उनका रोल बहुत सीरियस और रियलिस्टिक है. वहीं नवाज वैसा ही एक स्याह किरदार निभाते नजर आ रहे हैं जो वो पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों और 'मैकमाफिया' जैसी सीरीज में कर चुके हैं.
ट्रेलर में सैफ का एक डायलॉग है जो ज़ेहन में घर कर जाता है - "ईमानदार आदमी को बॉम्बे में जगह नहीं, इंडिया में जगह नहीं!"
विक्रम चंद्रा के 2006 में आए बेस्टसेलर नॉवेल 'सैक्रेड गेम्स' पर ये सीरीज आधारित है. इसके आठ एपिसोड होंगे. आधे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किए हैं और आधे विक्रमादित्य मोटवानी ने जिनकी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' ताजा-ताजा लगी है.
'सैक्रेड गेम्स' का पहला ट्रेलर:

Also Read: बाहुबली-2 के बाद राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने अब ये फिल्म लिखी है जो हर कोई देखेगा!
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे!
जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement