The Lallantop

RRR, 'बाहुबली' के राइटर ने कहा - कहानियां लिखता नहीं, चुराता हूं

ये भी बता दिया कि RRR 2 बनेगी या नहीं.

Advertisement
post-main-image
रामायण और महाभारत ने उनकी कैसे मदद की?

RRR, ‘बाहुबली’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘मर्सल’. तेलुगु, हिन्दी और तमिल सिनेमा से आई इन बड़ी फिल्मों में एक बात कॉमन है. KV विजयेंद्र प्रसाद इनकी राइटिंग से जुड़े थे. उन्होंने ये ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखी, ये सबको पता है. पर कैसे लिखी, अब उन्होंने खुद इसका जवाब दिया है. उनका कहना है कि वो कहानी लिखते नहीं, बल्कि उन्हें चुराते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विजयेंद्र ने कहा कि अच्छी कहानी के लिए ज़रूरी है कि आप कितना सटीक झूठ बोल पाते हैं. उन्होंने आगे कहा,

मैं कहानियां लिखता नहीं, उन्हें चुराता हूं. कहानियां आपके चारों तरफ हैं, चाहे वो रामायण, महाभारत हो या असली घटनाएं. कहानियां हर तरफ हैं. बस आपको उन्हें अनोखे अंदाज़ में पेश करना होगा. 

Advertisement

उनकी पिछली फिल्म थी RRR. फिल्म ने इंडिया में ही नहीं विदेशों में भी खूब हल्ला मचाया. स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के किरदारों पर आधारित फिल्म. ये दोनों लोग कभी एक दूसरे से नहीं मिले. हालांकि इनकी ज़िंदगी के कुछ सालों का किसी जगह कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता. RRR की कहानी में उनके मिलने और साथ काम करने की कल्पना की गई. पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक KV विजयेंद्र प्रसाद ने RRR का सीक्वल भी कंफर्म कर दिया है. उन्होंने फिल्म का आइडिया भी क्रैक कर लिया है. 

विजयेंद्र इतनी सफल कहानियां कैसे लिख पाते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा:

अपनी ऑडियंस में कहानी के प्रति भूख जगाने की यात्रा आपके अंदर जिज्ञासा पैदा कर देती है. मैं हमेशा ऑडियंस में मेरी कहानी और किरदारों के प्रति भूख जगाने की कोशिश करता हूं. 

Advertisement

 उन्होंने कहा कि आपको कुछ नहीं से कुछ बनाना पड़ता है. एक ऐसे झूठ को पेश करना होता है जो सच लगे. अपने सेशन में उन्होंने एस्पायरिंग कहानीकारों को भी एक सलाह दी. कि अपना सबसे तीखा आलोचक बनना आपको ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 

वीडियो: RRR को ऑस्कर्स के लिए क्यों नहीं भेजा गया?

Advertisement