The Lallantop

ओटीटी पर रणबीर की 'एनिमल' का पौने 4 घंटे वाला कट रिलीज़ किया जाएगा!

Ranbir Kapoor ने Animal के प्रमोशनल इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म का फुल लेंग्थ वाला कट देखा और उन्हें बहुत मज़ा आया. इसलिए पब्लिक को फिल्म की लंबाई से घबराने नहीं चाहिए.

Advertisement
post-main-image
'एनिमल' के एक सीन में रणबीर कपूर. ऐसा ही एक सीन संदीप रेड्डी की पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' में भी था.

Ranbir Kapoor की Animal को लेकर जबर माहौल बना है. पिक्चर बड़ी खुलेगी. मेकर्स कॉन्फिडेंट हैं. उन्हें सिर्फ एक ही चीज़ परेशान कर सकती है. फिल्म की लंबाई. 'एनिमल' के जिस कट को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना है, उसकी लंबाई है 201 मिनट यानी 3 घंटे 21 मिनट. मगर ओरिजिनल की फिल्म की लंबाई 230 मिनट थी. यानी 3 घंटे 49 मिनट. खबरें आ रही हैं कि मेकर्स फुल लेंग्थ फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ कर सकते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि ओटीटी पर फिल्म की लंबाई से दर्शकों परेशानी नहीं होगी. क्योंकि वहां की ऑडियंस को लंबी-लंबी सीरीज़ बिंज वॉच करने की आदत है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'एनिमल' जब बनकर तैयार हुई, तो डायरेक्टर और एक्टर्स ने फिल्म का फुल लेंग्थ वाला कट देखा. उन्हें लगा कि फिल्म एंगेजिंग बनी है. 3 घंटे 50 मिनट लंबी होने के बावजूद इसे थिएटर्स में रिलीज़ किया जा सकता है. उनकी प्लानिंग थी कि 'एनिमल' को दो इंटरवल के साथ रिलीज़ कर देंगे. मगर डिस्ट्रिब्यूटर्स और एग्ज़ीबिटर्स इस कदम से खुश नहीं थे. उन्हें ये थोड़ा रिस्की लग रहा था कि लोग इतनी लंबी पिक्चर देखने आएंगे कि नहीं. प्लस फिल्म लंबी होने की वजह से थिएटर्स में उसके कम शो चल पाएंगे. इसलिए सिनेमाघरों के लिए फिल्म के कुछ सीन्स काटकर उसे आधा घंटा छोटा किया गया.  

'एनिमल' के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर ने इस मसले पर बात की है. उन्होंने कहा-

Advertisement

"एनिमल की कहानी को दर्शकों तक पहुंचने के लिए इतना समय लगेगा. हमने फिल्म का फर्स्ट कट देखा, जो कि 3 घंटे 49 मिनट लंबा था. और हमें देखकर मज़ा आया. आप फिल्म की लंबाई देखकर मत घबराएं. बस आइए और सिनेमा का बेस्ट एक्सपीरियंस लीजिए."  

ऐसे में ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मेकर्स ओटीटी पर फिल्म का 3 घंटे 49 मिनट वाला वर्ज़न रिलीज़ कर सकते हैं. हालांकि इस बारे में उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. ये पहला मौका नहीं है, जब ओटीटी पर फिल्म के ओरिजिनल कट को रिलीज़ किया जाएगा. बीते दिनों शाहरुख खान की 'जवान' का भी एक्सटेंडेड कट नेटफ्लिक्स पर आया था. मगर उससे दर्शक बहुत संतुष्ट नहीं हुए. क्योंकि फिल्म में उन्हीं सीन्स का एक्सटेंशन भर दिया गया था, जो पब्लिक थिएटर वाले कट में देख चुकी थी.

तकरीबन साढ़े तीन घंटे लंबी फिल्म होने के बावजूद मार्केट में 'एनिमल' की तगड़ी डिमांड है. इस खबर के लिखे जाने तक देशभर में एनिमल के पहले दिन के लिए 2.74 लाख टिकट अडवांस में बुक हो चुके हैं. इसमें से 1.5 लाख टिकट देश के टॉप 3 मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस में बिके हैं. जिससे फिल्म ने अडवांस बुकिंग से ही 8.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जबकि फिल्म की रिलीज़ में अभी तीन दिन का समय बाकी है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि 'एनिमल' 8 से 10 लाख टिकट अडवांस में बिक जाएंगे.

Advertisement

'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले वो 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्में बना चुके हैं. 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और सुरेश ओबेरॉय जैसे एक्टर्स ने काम किया है. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. 

Advertisement