The Lallantop

रजनीकांत ने बताया क्यों छुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पांव

रजनीकांत के योगी आदित्यनाथ के पांव छूने को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था. उस सब पर रजनी ने जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
योगी आदित्यनाथ के पांव छूते रजनीकांत. दूसरी तरफ मीडिया इंटरैक्शन के दौरान रजनी.

Superstar Rajinikanth की नई फिल्म आई है Jailer. 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करने वाली दूसरी तमिल फिल्म बन गई है. बीते दिनों रजनीकांत लखनऊ गए हुए थे. वहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया. इसमें वो UP के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के पांव छूते दिखाई दिए. हंगामा शुरू हो गया. खासकर तमिलनाडु में. पब्लिक बोली कि रजनीकांत खुद से कम उम्र के नेता के पांव क्यों छू रहे हैं. इंटरनेट पर पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर बड़ा हो-हल्ला मचा हुआ है. अब रजनीकांत ने खुद इस मामले पर सफाई दी है. उन्होंने एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान कहा कि योगी-सन्यासियों के पांव छूना उनकी आदत है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जेलर' की भारी सफलता के बीच रजनीकांत 21 अगस्त को मीडिया से मिले. यहां उनसे पूछा गया कि वो यूपी गए. कई नेताओं से मिले. योगी आदित्यनाथ के पांव भी छू लिए. क्या चल रहा है? इस पर रजनी ने कहा-

Advertisement

"मैं कई राजनेताओं से मिला. शिष्टाचार मुलाकात थी. उससे ज़्यादा कुछ नहीं. मेरी आदत है कि मैं योगियों और सन्यासियों लोगों के पांव छूकर आशीर्वाद लेता हूं. वो मुझसे उम्र में छोटे हों, तब भी मैं ये करता हूं."  

उन्होंने 'जेलर' को इतनी बड़ी हिट बनाने के लिए जनता का भी आभार जताया है. रजनीकांत ने कहा-

" 'जेलर' को इतनी सफल फिल्म बनाने के लिए मैं तमिलनाडु और दुनियाभर के लोगों का धन्यवाद करता हूं."  

Advertisement

जहां तक रही योगी आदित्यनाथ और रजनीकांत की मुलाकात की बात, तो योगी ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा कि लखनऊ आवास पर दिग्गज फिल्म एक्टर रजनीकांत से औपचारिक भेंट हुई. इस मुलाकात के दौरान योगी आदित्यनाथ ने रजनीकांत को भगवान गणेश की एक छोटी मूर्ति और एक किताब गिफ्ट की. उनकी फिल्म 'जेलर' के लिए भी शुभकामनाएं दीं.

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. ये वही फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने थलपति विजय के साथ 'बीस्ट' बनाई थी. मगर उस फिल्म को ज़्यादा पसंद नहीं किया. ऐसे में रजनीकांत को भी ये सलाह दी गई थी कि वो नेल्सन को अपनी फिल्म से निकालकर कोई नया डायरेक्टर लाएं. मगर रजनी ने ऐसा नहीं किया और उसका नतीजा सबके सामने है. 'जेलर' में रजनी के साथ राम्या कृष्णन, मोहन लाल, शिव राजकुमार, तमन्ना, विनायकन और वसंत रवि और योगी बाबू जैसे एक्टर्स ने काम किया है.    

वीडियो: रजनीकांत, मोहनलाल, शिव राजकुमार की 'जेलर' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

Advertisement