The Lallantop

विरासत नहीं बचा पा रहा पाकिस्तान, पेशावर में राज कपूर की हवेली बारिश में ढही

राज कपूर की हवेली का कब्जा सरकार के पास है. लेकिन फिर भी इसके संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. यही वजह थी कि हवेली लगातार कमजोर होती गई और इसका एक हिस्सा ढह गया.

Advertisement
post-main-image
राज कपूर की पुश्तैनी हवेली पाकिस्तान के पेशावर में है (PHOTO-Wikipedia, IMDB)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर की पाकिस्तान में मौजूद पुश्तैनी हवेली का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है. ये हवेली पाकिस्तान के पेशावर में है. इस ऐतिहासिक हवेली के टूटने के बाद पाकिस्तान में ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. राज कपूर की हवेली का कब्जा पाकिस्तान सरकार के पास है. फिर भी इसके संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. इस वजह से हवेली लगातार कमजोर होती गई. बारिश-आंधी के साथ भूकंप आते ही इसका एक हिस्सा ढह गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत बहुत खराब थी. इसलिए वो आंधी के साथ भूकंप का झटका झेल नहीं पाई. इस मामले पर जानकारी देते हुए खैबर पख्तूनख्वा हेरिटेज काउंसिल के सेक्रेटरी शकील वहीदुल्लाह ने बताया,

भूकंप के बाद हवेली के एक तरफ की दीवार का एक हिस्सा टूट कर गिर गया. लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

Advertisement

सेक्रेटरी शकील वहीदुल्लाह ने पुरातत्व विभाग और खैबर की सरकार से इस पर एक्शन लेने को कहा है. उन्होंने सरकार और विभाग से तुरंत टूटी हुई इमारत को ठीक करवाने को कहा है. उनके मुताबिक अगर समय रहते हवेली की मरम्मत नहीं की गई तो पाकिस्तान के हेरिटेज को बड़ा नुकसान होगा.

बंटवारे के बाद से वीरान पड़ी हवेली

राज कपूर की हवेली पेशावर के मशहूर किस्सा ख्वानी बाजार में है. ये हवेली पाकिस्तान में मौजूद हेरिटेज साइट्स में अहम स्थान रखती है. ये अपने समय की सबसे शानदार हवेलियों में से एक है. 40 कमरों वाली इस हवेली में फूलों के आकार के झरोखे बने हैं, जो इसे एक अलग ही लुक देते हैं. आज भले ही ये हवेली जर्जर हालत में है, लेकिन इसकी खूबसूरती आज भी वैसी ही लगती है. राज कपूर के भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर भारत में पैदा हुए थे लेकिन वो अक्सर इसमें आकर रहा करते थे. 

साल 1947 में देश का बंटवारा हुआ और ये हवेली पाकिस्तान में चली गई. तबसे ये खाली पड़ी है. राज कपूर बंटवारे के बाद भारत आ गए. उनके बेटे ऋषि और रणधीर कपूर 90 के दशक में एक बार हवेली देखने गए लेकिन वो कभी वहां रह न सके. 

Advertisement

वीडियो: 'जवान' में ‘बेकरार कर के’ के बाद राज कपूर के एक पुराने गाने को भी इस्तेमाल किया जाएगा

Advertisement