बीते दिनों ‘धूम पिचक घूम’ गाने वाले Palash Sen लल्लनटॉप के न्यूज़रूम में आये थे. गेस्ट इन द न्यूज़रूम के लिए. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने Shahrukh Khan से अपनी दोस्ती से लेकर स्टेज पर लिप सिंक करने वाले सिंगर्स समेत कई मुद्दों पर बात की. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पढ़ाई दिल्ली के जाने-माने स्कूल सेंट कोलंबस से हुई है. ये वही स्कूल है जहां से शाहरुख खान और राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की है.
सिंगर पलाश सेन ने बताया, 'सोनिया गांधी बहुत एलीगेंट महिला हैं'
पलाश सेन राहुल गांधी के साथ स्कूल में पढ़ते थे. उस दौरान उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी हुई थी.
.webp?width=360)

शाहरूख खान से पलाश की दोस्ती और उनकी स्कूल से जुड़ी बातचीत के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. अब आते हैं राहुल गांधी पर. हमारे जिज्ञासु मन में राहुल के बचपन से जुड़े कई सवाल थे. जो हमने पलाश सेन से पूछे भी. इंटरव्यू के दौरान पलाश ने सोनिया गांधी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया,
‘’स्कूल में सोनिया गांधी जी से हम सब मिले हुए हैं. वो एक बहुत ही एलीगेंट पर्सनेलिटी की महिला हैं. जब हम स्कूल में थे, उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं. इसके बावजूद भी सोनिया गांधी में मैंने कभी कोई एरोगेंस नहीं देखा. वो एक सिंपल और आम पेरेंट की तरह स्कूल आती थीं और अपने बच्चों को लेकर जाती थीं."
इसके बाद उनसे अगला सवाल पूछा गया कि क्या स्कूल के दिनों में आपकी कभी राहुल गांधी से बातचीत होती थी? इसका जवाब देते हुए पलाश ने कहा,
“राहुल गांधी बहुत ही शांत बच्चा हुआ करते थे. वो ज़्यादा किस से बात नहीं करते थे. उनके आस-पास काफी सिक्योरिटी हुआ करती थी. प्रोटोकॉल हुआ करते थे. तो ज़्यादा बातचीत नहीं होती थी. हमें बस ये पता था कि स्कूल में एक ब्रिटिश लुकिंग लड़का है, जो इंदिर गांधी जी का पोता है.”
यूफोरिया के फ्रंटमैन पलाश सेन ने कई शानदार गानों को अपनी आवाज दी है. 'माएरी', 'धूम पिचक धूम', 'आना मेरी गली' कुछ ऐसे गाने हैं जो 90s में पैदा हुई जेनेरेशन के लिए नोस्टेल्जिया से कम नहीं. हालांकि काफी समय से पलाश लाइमलाइट से दूर हैं. हाल ही में वो लल्लनटॉप के न्यूज़रूम पहुंचे थे, देखिए-
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पलाश सेन ने सुनाए शाहरुख खान और केके से दोस्ती के किस्से


















