"शाहरुख किसी भी फील्ड में जाता, इतना ही सफल होता"
शाहरुख के बचपन के दोस्त पलाश सेन ने मज़ेदार किस्से सुनाए.

लल्लनटॉप के न्यूजरूम में हर सप्ताह कोई न कोई गेस्ट आता है. हम उनसे अपने खास प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूजरूम में चकल्लस करते हैं. इसी क्रम में इस बार आए सिंगर Palash Sen. उन्होंने अपने गानों, ऑटोट्यून और स्टेज पर लिपसिंग करने वाले सिंगर्स समेत कई मुद्दों पर बात की. इन्हीं में से एक मुद्दा थे Shahrukh Khan. दरअसल पलाश जिस स्कूल में पढ़ते थे, शाहरुख भी वहीं पढ़े. जब पलाश से शाहरुख के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था:
इसके बाद पलाश आते हैं सीधे शाहरुख पर. उनका कहना था कि शाहरुख अगर ऐक्टर न होकर किसी और फील्ड में भी जाते, तब भी इतने ही सफल होते. उन्होंने कहा:
शाहरुख और पलाश एक ही उम्र के हैं. पर शाहरुख उनके जूनियर थे. पलाश ने शाहरुख से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. जब वो क्लास टेंथ में थे और उन्होंने एक म्यूजिकल प्ले किया था. शाहरुख को गाना नहीं आता. पलाश कहते हैं कि उस समय तो शाहरुख को नाचना भी नहीं आता था. पलाश अपना गाना खुद गाते और शाहरुख का भी उन्हें ही गाना पड़ता. अपना पार्ट करने के बाद जब शाहरुख का नंबर आता. पलाश भागकर बैकस्टेज जाते, गाना गाते. शाहरुख उस पर सिर्फ होंठ हिलाते रहते. उस समय शाहरुख, पलाश से मज़ाक में कहा करते:
पलाश कहते हैं:
पलाश, शाहरुख के सिनेमा को करियर के तौर पर चुने जाने को लेकर बहुत शॉक्ड थे. उन्हें लगता था कि शाहरुख इससे कुछ बड़ा करेगा. क्योंकि वो बहुत ज़्यादा अक्लमंद आदमी था. ऐसा उन्हें क्यों लगा कि शाहरुख इंटेलिजेन्ट थे और वो शॉक्ड क्यों थे कि शाहरुख ने बॉलीवुड को चुना. बकौल पलाश:
पलाश को लगता था, शाहरुख इससे कुछ और अच्छा करेंगे. पर शाहरुख ने फिल्में चुनीं और ऐक्टिंग के जॉब को रिस्पेक्टेबल बना दिया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पलाश सेन ने सुनाए शाहरुख खान और केके से दोस्ती के किस्से

.webp?width=60)

