The Lallantop

अक्षय ने 'हेरा फेरी 3' बनाने की रिक्वेस्ट की, डायरेक्टर ने कहा- तब तक नहीं बनाऊंगा जब तक...

Raaj Shaandilyaa ने बताया, Akshay Kumar की Hera Pheri 3 की कहानी उन्हें समझ ही नहीं आई.

Advertisement
post-main-image
अक्षय, परेश और सुनील शेट्टी ने कुछ दिनों पहले 'हेरा-फेरी 3' के लिए एक प्रोमो भी शूट किया था. मगर उसके बाद कुछ खास अपडेट नहीं आया.

Raaj Shaandilyaa. जाने-माने फिल्ममेकर हैं. उनकी अगली फिल्म है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video. जिसके प्रमोशन में राज बिज़ी हैं. इसी एक प्रमोशनल इंटरव्यू में राज ने बताया कि Akshay Kumar उनके साथ काम करना चाहते हैं. मेकर्स ने राज को Hera Pheri 3 के लिए अप्रोच भी किया मगर उन्होंने मूवी करने से मना कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राज ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात की. जिसमें उन्होंने बताया कि 'हेरा फेरी 3' की लिखी कहानी उन्हें समझ ही नहीं आई. इसलिए राज ने इस फिल्म के लिए कुछ और साल इंतज़ार करने के लिए ठानी. राज बताते हैं,

'' 'हेरा फेरी 3' के प्रोड्यूसर्स ने मुझे फोन किया था. वो कह रहे थे कि मैं इंडिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हेरा फेरी 3' डायरेक्ट करूं. लेकिन मुझे कहानी समझ में ही नहीं आई. मैंने सोचा कि अगर हम इस फिल्म के लिए इतने साल का इंतज़ार कर सकते हैं तो पार्ट 3 के लिए कुछ साल का वेट और कर सकते हैं.''

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

''इसके बाद अक्षय कुमार सर, परेश रावल सर और सुनील शेट्टी सर ने भी मुझे फोन किया. मुझे रिक्वेस्ट की कि मैं 'हेरा फेरी 3' डायरेक्ट करूं. मगर मैंने उन्हें कहा, ये 'हेरा फेरी 3' है. मैं इसे तब तक नहीं हाथ लगाऊंगा जब तक कुछ बहुत बढ़िया स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट नहीं मिलता. मुझे लगता है अब पिक्चर को रोक दिया गया है. मगर अगर सारी चीज़ें सही बैठती हैं तो मैं फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उत्साहित हूं.''

राज ने आगे जोड़ा,

Advertisement

''मैं भी अक्षय सर के साथ काम करना चाहता हूं. वो हमेशा मुझसे कहते हैं मेरे साथ फिल्म कर लो. मगर मुझे लगता है मैं उनके साथ तभी फिल्म करूंगा जब कोई ऐसा कॉन्सेप्ट मिले जो उन्होंने भी पहले कभी ना की हो, मैंने भी पहले कभी ना वैसी फिल्म बनाई हो.''

'हेरा फेरी 3' के बनने की खबरें लंबे समय से चल रही हैं. कुछ महीनों पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म का एक प्रोमो भी शूट किया था. उसकी एक फोटो बाहर आई. मगर प्रोमो अब तक नहीं आया है. फिल्म की शूटिंग कब चालू होगी. पिक्चर कब रिलीज़ होगी, इस पर अभी कोई अपडेट नहीं है. कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि 'हेरा फेरी 3' को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि इस पर भी कोई अपडेट नहीं आया. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' बनाने के लिए बड़ी तिकड़म भिड़ाया है

Advertisement