The Lallantop

प्रभास स्टारर 'सलार' के मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को मीडिया इंटरव्यू देने से क्यों मना कर दिया?

'पठान' और 'जवान' के बाद देशभर की इंडस्ट्री शाहरुख खान की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी कॉपी कर रही हैं!

Advertisement
post-main-image
'सलार' के एक सीन में प्रभास.

कुछ समय पहले Prabhas स्टारर Salaar: Part 1- Ceasefire का टीज़र आया था. उसके बाद से सन्नाटा चल रहा है. मेकर्स की ओर से सुगबुगाहट नहीं है. उन्होंने इस फिल्म को प्रमोट करने का भी वही तरीका पकड़ा है, जैसा पिछली दो फिल्मों से Shahrukh Khan कर रहे हैं. कोई प्रमोशन नहीं. सीधे टीज़र-ट्रेलर और फिर सिनेमाघरों में फुल पिक्चर. 'सलार' के मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को इंटरव्यू देने से भी रोक रखा है. वो नहीं चाहते कि फिल्म का कोई भी पहलू जनता को पता चले. वो सीधे ट्रेलर लाना चाहते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'सलार' को KGF वाली टीम ही बना रही है. होमबाले फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं. कोईमोई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'सलार' के मेकर्स ने ट्रेलर आने तक फिल्म का हिस्सा रहे लोगों को किसी भी मीडिया इंटरैक्शन से दूर रहने को कहा है. फिल्म को लेकर वो तगड़ा माहौल बनाना चाहते हैं. वो नहीं चाहते कि ट्रेलर से पहले फिल्म की कहानी के बारे में पब्लिक को कुछ भी पता चले. इसलिए 'सलार' में काम करने वाले एक्टर्स कोई भी इंटरव्यू नहीं देंगे.

ऐसे ही रणनीति शाहरुख खान ने भी 'पठान' को प्रमोट करने की बनाई थी. 'जवान' में भी वो इसी स्ट्रैटेजी के साथ बने हुए हैं. अमूमन ये होता है कि रिलीज़ से पहले फिल्म की स्टारकास्ट रियलिटी शोज़ से लेकर टीवी पर आने वाले हर प्रोग्राम में हिस्सा लेती थी. वो अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्में प्रमोट करते हैं. तमाम सिनेमा पोर्टल्स के साथ इंटरव्यू करते हैं. ताकि उनकी फिल्म के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पता चल सके. मगर अब इस प्रमोशनल स्ट्रैटेजी का चलन खत्म होता नज़र आ रहा है. शाहरुख ने 'पठान' को प्रमोट करने के लिए एक भी इंटरव्यू नहीं किया. न ही वो किसी टीवी शो पर गए. हालांकि ट्विटर पर लगातार #AskSRK सेशन करते रहे. जब पिक्चर रिलीज़ होके ब्लॉकबस्टर हो गई, तो उसके जश्न में एक मीडिया इवेंट कर लिया.

Advertisement

'जवान' के साथ भी वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं. अब ऐसा लग रहा है कि 'पठान' की सक्सेस को देखते हुए देशभर में यही प्रथा चालू हो गई है. 'सलार' उस कड़ी में अगली फिल्म लग रही है. 'सलार' के मेकर्स फिल्म को लेकर इतनी सीक्रेसी इसलिए रख रहे हैं क्योंकि शायद फिल्म में एक इंटरनेशनल एंगल है. फिल्म के टीज़र में प्रभास का किरदार कई विदेशी फाइटर्स के साथ लड़ता नज़र आया था. इसके अलावा टीनू आनंद का किरदार भी अंग्रेज़ी में बात कर रहा था. कुछ लोगों का ये भी मानना है कि 'सलार', किसी तरीके से KGF से जुड़ी हो सकती है. मार्केट में ढेर सारी कॉन्सपिरेसी थियरीज़ चल रही हैं. जो फिल्म को चर्चा में बनाए रख रही हैं. जब पब्लिक खुद ही फिल्म के बारे में बात कर रही है, तो फिर मेकर्स को बात करने की क्या ज़रूरत!

'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. प्रशांत नील डायरेक्टेड ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: प्रभास, की सालार का टीजर देखने के बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स के फिल्म की कीमत कम करने की खबरें आ रही

Advertisement

Advertisement