The Lallantop

'पठान' से डिलीट हुआ था SRK का ये सीन, होता तो मज़ा आ जाता

'पठान' के राइटर ने खुद बताया कि ये धांसू सीन शूट भी हो चुका था, जो बाद में एडिट हुआ

Advertisement
post-main-image
‘पठान’ के स्क्रीनप्ले राइटर श्रीधर राघवन (फोटो- ट्विटर)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 725 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में आकर्षक एक्शन सीक्वेंस से लेकर गानों तक, सारा मसाला मौजूद है. अब ‘पठान’ के स्क्रीनप्ले राइटर श्रीधर राघवन ने एक नया खुलासा किया है. राघवन ने बताया है कि फिल्म के लिए जो कुछ लिखा गया था, उसमें से काफी कॉन्टेंट फिल्म में गया ही नहीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में श्रीधर राघवन ने ये बात बताई. राघवन ने फिल्म के एक ‘टॉर्चर सीन’ के बारे में बात की. ये सीन फिल्म के ट्रेलर में था, लेकिन इसे फिल्म से हटा दिया गया था. राघवन ने कहा,

“पठान के ट्रेलर में शाहरुख खान एक टॉर्चर सीन से गुजरते हैं. वो सीन फिल्म में नहीं है. शायद इसे बाद में यूट्यूब पर रिलीज़ किया जाए. लेकिन फिल्म में कई ऐसे सीन थे जिनको लिखा गया था, लेकिन इसकी कभी भी शूटिंग नहीं हुई. JCOR स्क्वाड में जितने भी कैरेक्टर थे, सबकी एक कहानी थी. लेकिन बाद में हमने सोचा कि फिल्म में इनकी जरूरत नहीं है. लेकिन इन्हें लिखना जरुरी था. हम इन कैरेक्टर को भविष्य में कभी काम में ला सकते हैं.”

Advertisement

राघवन ने शाहरुख खान के बारे में भी बात की. शाहरुख के एक्शन फिल्मों को करने के एटिट्यूड और स्क्रीनप्ले के दौरान आइडिया देने की बात बताते हुए राघवन ने कहा,

“शाहरुख के पास एक्शन फिल्मों को लेकर कई इनपुट रहते हैं. वो इस जॉनर में पूरा डूब जाते हैं. हमने जब फिल्म लिखना शुरू किया था, तब शाहरुख के पास बहुत आइडिया थे. एक्शन फिल्मों को लेकर शाहरुख ने 70 से 100 पन्नों तक लिख डाले थे. मैं ये जानकर काफी हैरान था. उसे पढ़ना भी काफी दिलचस्प था. शाहरुख की तरफ से कई शानदार आइडिया आए थे.”

जॉन अब्राहम के कैरेक्टर पर बात करते हुए राघवन ने कहा कि उन्हें वास्तव में जॉन के कैरेक्टर पर काफी गर्व है. फिल्म में इस कैरेक्टर का नाम 'जिम' है. उन्होंने आगे कहा कि जितना बड़ा विलेन होगा, हीरो को इस विरोधी से पार पाने के लिए उतना ही बड़ा होना होगा.  

Advertisement
# ‘दंगल’ से पीछे है ‘पठान’!

भारत में ‘पठान’ 400 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. कुल मिलाकर फिल्म थिएटर्स में हिट रही है. 25 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ने 3 फरवरी के दिन लगभग 13 करोड़ रुपये छापे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ ने 10 दिनों में दुनियाभर में 725 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब तक किसी भारतीय फिल्म के द्वारा सबसे ज़्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड 'दंगल' के नाम है. आमिर की इस फिल्म ने 2000 करोड़ के ऊपर पैसे छापे थे. ये कलेक्शन 'बाहुबली 2' और ‘KGF 2’ से भी ज़्यादा है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान वाले सिद्धार्थ आनंद और पुष्पा वाले प्रभास, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बना रहे हैं

Advertisement