The Lallantop

'शहज़ादा' से मुकाबला कर रही 'पठान' ने अपने चौथे शुक्रवार कितने पैसे कमाए?

‘पठान’ ने तीन हफ्तों में वर्ल्डवाइड 980 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' का एक सीन.

शाहरुख खान की ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पिछले तीन हफ्ते से तहलका मचाया हुआ है. चौथे हफ्ते भी फिल्म ने शानदार कमाई जारी रखी. हालांकि, इस हफ्ते ‘पठान’ को ‘शहज़ादा’ और ‘एंट मैन-3’ से टक्कर का सामना करना पड़ा है. फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 24वें दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि ‘पठान’ ने 24वें दिन 1.01 करोड़ रुपये का डोमेस्टिक कलेक्शन किया. तरण आदर्श ने आगे कहा कि कुछ नई फिल्मों के रिलीज होने के कारण ‘पठान’ के लिए अब स्क्रीन कम हो गए हैं.

Advertisement

‘पठान’ ने तीन हफ्तों में वर्ल्डवाइड 980 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन ने अब तक 17.70 करोड़ रुपये बटोरे हैं.

‘पठान’ के टिकट के दाम घटे    

‘पठान’ के रिलीज होने के बाद से फिल्म के मेकर्स कई तरह के मार्केटिंग कैंपेन चला रहे हैं. इसकी वजह से फिल्म में लोगों का इंटरेस्ट बना हुआ है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज फिल्म्स की तरफ से बताया गया था कि शुक्रवार, 17 फरवरी के दिन मूवी की टिकट के दाम 110 रुपये कर दिए गए थे. वहीं शनिवार और रविवार के दिन मूवी का टिकट देशभर में 200 रुपये में मिलेगा. इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड ठीक-ठाक कमाई कर लेगी.

Advertisement

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस में बंपर ओपनिंग की थी. फिल्म ने भारत में कमाई के 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है. फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को भी छूने वाली है. एस एस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ भारत में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

'पठान' में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नज़र आते हैं. 'पठान' को 'बैंग बैंग' और 'वॉर' फेम सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: क्या शाहरुख, सलमान खान के टाइगर-पठान नई फिल्म में भिड़ने वाले हैं?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement