पंकज त्रिपाठी ने ऐलान किया है कि वो अब से फिल्मों और सीरीज़ में गालियां नहीं देंगे. कनेक्ट एफएम कैनेडा को दिए हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ये बात बताई. उनसे पूछा गया कि क्या गाली-गलौच से परहेज़ करेंगे. इस पर उनका जवाब था:
पंकज त्रिपाठी का ऐलान - अब कभी फिल्मों और सीरीज़ में गालियां नहीं देंगे
पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि अगर गालियां देने की नौबत आई भी, तो कोई जुगाड़ निकालेंगे.


जी मैंने तय कर लिया है. मेरा कोई भी किरदार होगा, उसमें मैं अतिआवश्यक होगा, तब भी कोई क्रिएटिव डिवाइस निकालूंगा.
पंकज त्रिपाठी ने अपने प्रोजेक्ट्स में गालियों को अलविदा कह दिया है. फिर भी अगर ज़रूरत पड़ी तो वो गालियों की जगह कोई और जुगाड़ निकालेंगे. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ समय पहले ही ‘मिर्ज़ापुर’ के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हुई है. ‘मिर्ज़ापुर’ में उनके किरदार के हिस्से दर्जनों गालियां आई थीं. तीसरे सीज़न में वो इनका कोई जुगाड़ निकलेंगे या फिर ऐसे ही रहने देंगे, ये तो शो आने पर ही पता चलेगा.
ये पहला मौका नहीं है जब पंकज ने गाली-गलौच पर बात की है. 2020 में मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो इच्छावश गाली देने को सही नहीं मानते. मतलब जोश में जब गाली निकले या कोई किरदार ऐसे ही गाली दे डाले. उन्होंने कहा कि जब एक्टर्स गालियां देते हैं, तो वो एक तय कांटेक्स्ट में होता है. मैं ऐसे ही गालियां देने का समर्थन नहीं करता. अपने सीन्स में भी मैं वल्गर भाषा से दूरी बनाने की कोशिश करता हूं. जब तक वो परिस्थिति की आवश्यकता न हो. मैं इसे नैतिकता के नज़रिए से नहीं देखता. बस इस बात का ध्यान रखता हूं कि बतौर कलाकार मैं सामने क्या रख रहा हूं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी के शो ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का तीसरा सीज़न डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर चल रहा है. अक्षय के साथ उनकी फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ आने वाली है. साथ ही ‘मिर्ज़ापुर 3’ पर भी वो काम कर रहे हैं.
वीडियो: 'मिर्ज़ापुर 3' को लेकर क्या बड़ी अपडेट आई है?
















.webp?width=120)

.webp?width=120)

