The Lallantop

मीडिया रिपोर्ट्स फर्ज़ी निकली! शाहरुख की 'जवान' में नहीं होंगे अल्लू अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार अल्लू अर्जुन का नाम फिल्म से जोड़ा जा रहा था. ये तक कहा गया कि उन्होंने चुपके से फिल्म की शूटिंग भी कर ली है.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि संजय दत्त 'जवान' का हिस्सा होंगे. फोटो - इंडिया टुडे/'जवान' पोस्टर

Shah Rukh Khan की Jawan 28 सितंबर, 2023 को रिलीज़ होने वाली है. ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी. फिल्म को लेकर बज़ भी भयंकर बना हुआ है. पहला कारण तो एक्शन करते शाहरुख खान ही हैं. दूसरा बड़ा कारण फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं. एटली ‘बीगिल’ और ‘मर्सल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. प्रोड्यूसर्स को इतना यकीन दिला चुके हैं कि उनमें बड़े स्केल की फिल्म बनाने का माद्दा है. फिर फिल्म से विजय सेतुपति जुड़े. विलेन के रूप में. इतना काफी नहीं था तो खबरें आईं कि अल्लू अर्जुन भी फिल्म में नज़र आएंगे. अल्लू का नाम लगातार ‘जवान’ से जुड़ता रहा है. पहले खबर आती कि वो फिल्म में होंगे. फिर किसी तरह खारिज हो जाती. ये मेकर्स की स्ट्रैटेजी भी हो सकती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘जवान’ में अल्लू अर्जुन होंगे या नहीं, अब इसको लेकर फाइनल जवाब आ गया है. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू फिल्म में नहीं होंगे. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

शाहरुख फैन्स के बीच फिल्म के अपडेट्स को लेकर बहुत उत्साह है. इसलिए वो हर एक रिपोर्ट पर नज़र रखते हैं. लेकिन जहां तक अल्लू अर्जुन के ‘जवान’ में होने की बात है तो वो पूरी तरह निराधार है. ये सिर्फ एक अफवाह थी कि अल्लू अर्जुन फिल्म में कैमियो करेंगे. जबकि मेकर्स ने कभी उनसे बात ही नहीं की. अभी तक सिर्फ ‘जवान’ में संजय दत्त का कैमियो ही फाइनल है. 

Advertisement

कोईमोई की एक पुरानी रिपोर्ट ने दावा किया था कि अल्लू अर्जुन फिल्म में कैमियो करेंगे. यहां तक कि उन्होंने चुपके से अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है. हालांकि अब ऐसी तमाम खबरों का खंडन हो गया है. पहले ये कहा जा रहा था कि मेकर्स ‘जवान’ को पैन-इंडिया फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इसलिए अल्लू अर्जुन को फिल्म में लिया गया. फिल्म में अल्लू तो नहीं होंगे. लेकिन संजय दत्त के होने की खबर कंफर्म की जा चुकी है. उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो करेंगी. कुछ महीनों पहले ‘जवान’ के सेट्स से कुछ फोटोज़ भी लीक हुई थीं. जहां शाहरुख और दीपिका ‘जवान’ के एक गाने के लिए शूट करते हुए नज़र आ रहे थे. 

‘जवान’ को लेकर सिर्फ ये फोटो ही लीक नहीं हुई थी. एक छोटी वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी. जहां शाहरुख बेल्ट से कुछ गुंडों को पीट रहे थे. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के हर जगह से लीक हुई तस्वीरों और वीडियोज़ को हटवाया. इसके लिए वो दिल्ली हाई कोर्ट भी गए. लोगों का मानना है कि ये फिल्म प्रोमोट करने का ही तरीका है. लीक हुई चीज़ों से फिल्म को लेकर बज़ गर्म रहता है. बहरहाल, ‘जवान’ पहले 02 जून को आने वाली थी. फिल्म की शूटिंग 31 मार्च तक पूरी हुई. उसके बाद दो गाने शूट होने थे. उनकी शूटिंग पूरी होने तक कैलेंडर में तारीख 15 अप्रैल, 2023 पहुंच गई थी. मेकर्स को फिल्म के VFX के लिए भी अच्छा-खासा टाइम चाहिए. इसी वजह से ‘जवान’ को 28 सितंबर, 2023 के लिए खिसका दिया गया है.       
 
 

वीडियो: 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' नाम की फिल्म में अल्लू अर्जुन सुपरहीरो का रोल कर सकते हैं

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement