सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो ठीक जगह पर हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'हनुमान' का ट्रेलर आया, ट्विटर पर 'आदिपुरुष' क्यों ट्रेंड होने लगा?
'हनुमान' के ट्रेलर को देखकर लोग इसके वीएफएक्स की तुलना 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं.
.webp?width=360)

1. 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर ' का दूसरा ट्रेलर आ गया
जेम्स कैमरन की मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का दूसरा ट्रेलर आया है. जिसमें कई विहंगम और खूबसूरत सीन्स दिख रहे हैं. ये फिल्म साल 2009 में आई 'अवतार' की सीक्वल है.
'अवतार 2' का प्रोडक्शन बजट करीब 250 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है. फिल्म 16 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
2. Yann Demange मार्वल की 'ब्लेड' को करेंगे डायरेक्ट
'व्हाइट बॉए रिक' और '71' फिल्म बनाने वाले फ्रेंच फिल्ममेकर Yann Demange मार्वल की अगली फिल्म 'ब्लेड' को डायरेक्ट करेंगे. Yann इससे पहले HBO के लिए हॉरर-सीरीज़ 'लवक्राफ्ट कंट्री' भी डायरेक्ट कर चुके हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है.
3. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 1899 पर लगा चोरी का आरोप
नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई सीरीज़ 1899 पर कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगा है. एक ब्रज़िलियन कॉमिक बुक आर्टिस्ट Mary Cagnin ने ट्विटर पर पोस्ट करके आरोप लगाया कि 1899 के मेकर्स ने 2016 में आई उनकी बुक 'ब्लैक साइलेंस' से कॉन्सेप्ट चुराया है.
4. अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीज़र आ गया है
अजय देवगन, तब्बू की फिल्म 'भोला' का टीज़र आ गया. इस फिल्म को अजय ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म लोकेश कनगराज की तमिल सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है. जिसमें कार्थी का रोल अजय निभा रहे हैं.
मूवी 30 मार्च 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
5. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' का टीज़र आ गया
कार्तिक आर्यन के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने उनकी फिल्म 'शहज़ादा' का टीज़र रिलीज़ किया है. जिसमें कार्तिक के किरदार का नाम है 'बंटू'. टीज़र में कार्तिक बढ़िया एक्शन करते दिख रहे हैं. रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी.
6. रजनीकांत की 'बाबा' थिएटर में फिर से होगी रिलीज़
रजनीकांत की कल्ट फिल्म 'बाबा' एक बार फिर से थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. ओरिजनली ये फिल्म साल 2002 में रिलीज़ हुई थी. मगर मेकर्स ने फिल्म को री-एडिट किया है. साथ ही इसमें कुछ डिजिटली बदलाव किए गए हैं. इसी वजह से इसे री-रिलीज़ किया जा रहा है. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.
7. 'हनुमान' का ट्रेलर आया, ट्विटर पर 'आदिपुरुष' ट्रेंड होने लगा
तेलुगु स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' का ट्रेलर कल आया था. इसके आने के बाद से ट्विटर पर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ट्रेंड हो रही है. दरअसल प्रशांत वर्मा की नई फिल्म 'हनुमान' के ट्रेलर को देखकर लोग इसके वीएफएक्स की तुलना 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि इतने कम बजट में मेकर्स ने इतना बढ़िया वीएफएक्स बनाया है. 'आदिपुरुष' के मेकर्स को इससे कुछ सीखना चाहिए.
एक बंदे ने लिखा, ''3.5 करोड़ का बजट, ओमराउत ने 'आदिपुरुष' के साथ जो किया उसके लिए उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए.'' एक शख्स ने प्रभास का पुराना वीडियो शेयर करके लिखा, ''हनुमान का टीज़र देखने के बाद प्रभास ने ओम राउत से कहा, 'ओम तुम मेरे कमरे में चलो.' एक ने ट्वीट किया, ''हनुमान का टीज़र कितना सुंदर है. छोटे बजट और कम रिसोर्स के साथ प्रशांत वर्मा का काम तारीफ के काबिल है. इसके वीएफएक्स 'आदिपुरुष' से कितने अच्छे हैं. एक सुपरहीरो फिल्म जो हनुमान से जुड़ी हुई है.''
वीडियो: दी सिनेमा शो: छह दिनों बाद भी बच्चन की ऊंचाई का दबदबा जारी
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



