The Lallantop

'धूम 4' में रणबीर कपूर के होने की खबर आई, लोग बोले - 'धूम की लेगेसी सही हाथों में है'

बताया जा रहा है कि Ramayan और Love & War से फारिग होने के बाद Ranbir Kapoor Dhoom 4 की शूटिंग शुरू करेंगे.

Advertisement
post-main-image
'धूम 4' के बाद रणबीर कपूर 'एनिमल पार्क' बनाएंगे.

YRF की Dhoom 4 में Ranbir Kapoor मेन विलन होंगे. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक Aditya Chopra ‘धूम’ फ्रैंचाइज़ को रीबूट करने जा रहे हैं. रणबीर के ‘धूम 4’ से जुडने वाली खबर को सोशल मीडिया पर पॉज़िटिव रिएक्शन मिल रहा है. एक यूज़र ने लिखा कि ‘धूम’ की लेगेसी को आगे ले जाने के लिए रणबीर सबसे सही ऑप्शन हैं. किसी ने लिखा कि इस खबर से बहुत उत्साहित हूं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में ‘धूम 4’ के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है. इस बारे में रिपोर्ट में बताया गया,

धूम ऐसी फ्रेंचाइज़ है जो आदित्य चोपड़ा के दिल के करीब है. आज के समय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसे रीबूट करने का फैसला किया है. पिछले सभी पार्ट्स की तरह ‘धूम 4’ यानी ‘धूम रीलोडेड’ की स्क्रिप्ट पर आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्ण आचार्य काम कर रहे हैं. उनका विज़न है कि ऐसा सिनेमाई अनुभव रचा जाए जो ऑडियंस ने अब तक नहीं देखा. 

काफी समय से रणबीर कपूर से बातचीत चल रही थी. फिल्म का बेसिक आइडिया सुनने के बाद रणबीर भी उत्साहित थे, और अब वो फाइनली इस फ्रेंचाइज़ को लीड करेंगे. आदित्य चोपड़ा का मानना है कि ‘धूम’ की लेगेसी को आगे ले जाने के लिए रणबीर कपूर सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं.

Advertisement

इस फिल्म का ‘धूम’ के पिछले किसी भी पार्ट से कोई कनेक्शन नहीं होगा. मेकर्स इस फिल्म के ज़रिए धूम यूनिवर्स को फिर से शुरू करने जा रहे हैं. यही वजह है कि पिछली फिल्मों से कोई भी एक्टर इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. यानी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी इस फिल्म में नज़र नहीं आएंगे. रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने बताया,

नई पीढ़ी के दो बड़े हीरो पुलिस ऑफिसर्स के रोल में नज़र आएंगे. फिल्म का स्टोरी-बोर्ड लॉक हो चुका है, उसके बाद अब मेकर्स कास्टिंग पर ध्यान देंगे. ‘धूम 4’ सिर्फ सबसे बड़ी ‘धूम’ फिल्म नहीं होने वाली, बल्कि ये इंडियन सिनेमा के लिहाज़ से एक ग्लोबल फिल्म होने वाली है. 

रणबीर कपूर ने हाल ही में ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी की है. उसके बाद वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इन दोनों फिल्मों से पूरी तरह फारिग होने के बाद रणबीर ‘धूम 4’ की शूटिंग करेंगे.
 

Advertisement

वीडियो: धूम 4 फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी नहीं होंगे!

Advertisement