सिनेमा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएंगी. नीचे पढ़िए आमिर खान और नेटफ्लिक्स के बीच हुई कौन सी डील टूट सकती है? न्यू यॉर्क क्यों पहुंचे अल्लू अर्जुन और अमित शाह ने जूनियर एनटीआर की तारीफ में क्या कहा?
आमिर खान की ज़िद की वजह से नेटफ्लिक्स तोड़ देगा अपनी डील?
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' का दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है.


# नेटफ्लिक्स ने तोड़ी आमिर संग 'लाल सिंह चड्ढा' की डील?
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. 11 अगस्त को रिलीज़ हुई फिल्म ने अभी तक सिर्फ 50-55 करोड़ रुपए की कमाई की. रिपोर्ट्स ये भी थी कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही आमिर ने नेटफ्लिक्स के साथ इसके डिजिटल रिलीज़ को लेकर बातें कर ली थीं. मगर फिल्म की इतनी कम कमाई के बाद नेटफ्लिक्स इसके डिजिटल रिलीज़ से हाथ पीछे खींच रहा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान फिल्म के डिजिटल राइट्स को बहुत महंगा बेच रहे हैं. आमिर, 150 करोड़ रुपए में फिल्म के डिजिटल राइट्स बेचना चाहते हैं. ये भी चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज़ के छह महीने बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाए. मगर नेटफ्लिक्स इस टाइम गैप को कम करना चाहता है. साथ ही सिर्फ 50 करोड़ में ये राइट्स खरीदना चाहता है. लेकिन आमिर मान नहीं रहे. खैर, ये सिर्फ रिपोर्ट्स हैं अभी इसपर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.
# पाकिस्तान की मशहूर सिंगर नय्यारा नूर का निधन हो गया
पाकिस्तानी सिंगर नय्यारा नूर का निधन हो गया. वो 71 साल की थीं. नय्यारा नूर की गज़लें काफी लोकप्रिय रही हैं. साल 2006 में नय्यारा नूर को पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड और बुलबुल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था.
# न्यूयॉर्क में हुए इंडिया डे परेड में पहुंचे 'पुष्पा' स्टार अल्लू
अल्लू अर्जुन ने न्यू यॉर्क में होने वाले The India Day Parade में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इंस्टा पर इस ग्रांड मार्शल का वीडियो शेयर किया.
जिसमें वो तिरंगा लहराते नज़र आ रहे हैं.
# अल्लू-रश्मिका की 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग आज से शुरू हुई
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' का दूसरा पार्ट 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. पूजा सेरेमनी में रश्मिका और डायरेक्टर सुकुमार पहुंचे.
मूवी अगले साल दिसंबर में रिलीज़ की जा सकती है.
# तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' बीते हफ्ते रिलीज़ हुई है. मूवी ने तीन दिनों में करीब तीन करोड़ रुपए की कमाई की है. फ्राइडे को 72 लाख, सैटरडे को 1.2 करोड़ और संडे को भी 1.2 करोड़ रुपए की कमाई की.
# RRR वाले जूनियर NTR ने की अमित शाह से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने RRR के एक्टर जूनियर एनटीआर से मुलाकात की. अमित शाह ने जूनियर एनटीआर से मिलने के बाद ट्वीट किया और उन्हें तेलुगु सिनेमा का रत्न बताया.
# न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर ने मांगी दो हफ्ते की मोहलत
रणवीर सिंह की न्यूड फोटो के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी. जिसके चलते पुलिस ने रणवीर को समन भेजकर 22 अगस्त को पुलिस के सामने पेश होने को बोला था. रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने थाने में पेश होने के लिए दो हफ्ते की मोहलत मांगी है. अब मुंबई पुलिस नई तारीख तय करने के बाद उन्हें नया समन जल्द भेजेगी.




















