The Lallantop

'उड़ी' फिल्म में राजनाथ सिंह का रोल करने वाले एक्टर नहीं रहे

फिल्म में राजनाथ सिंह का किरदार लंबा नहीं पर बहुत जरूरी था.

Advertisement
post-main-image
विकी कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और नवतेज हुंडल स्टारर इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था.
2019 में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म थी 'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक'. फिल्म में विकी कौशल, परेश रावल और यामी गौतम ने लीड रोल्स निभाए थे. लेकिन ये फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित थी, इसलिए उसमें और भी एक्टर्स के लिए काफी स्पेस था. उसी फिल्म में नवतेज हुंडल नाम के एक एक्टर ने भी काम किया था, जो अब हमारे बीच नहीं रहे. 8 अप्रैल को मुंबई में उनकी डेथ हो गई. इस बात की जानकारी सिंटा (Cine And TV Artistes' Association) ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी. इसके अगले दिन नवतेज का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवरा क्रिमेटोरियम में कर दिया गया. फिलहाल उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है. सिंटा का वो ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं:
नवतेज का रोल इस फिल्म में होम मिनिस्टर का था. ये किरदार सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारत के गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह का फिल्मी वर्जन था. जिनका किरदार फिल्म के माहौल को देखते हुए बहुत लंबा नहीं लेकिन जरूरी था. नवतेज पिछले काफी समय से फिल्म बिज़नेस में थे. वो 'खलनायक' (1993), 'तेरे मेरे सपने' (1996) और 'विस्परर्स' (2009) जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. नवतेज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां भी हैं. उनकी बेटी अवंतिका भी एक्ट्रेस हैं. वो टीवी के मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' में काम कर रही हैं.
पिता नवतेज के साथ अवंतिका.
पिता नवतेज के साथ अवंतिका.

'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक' उम्मीद से परे साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी. 45 करोड़ रुपए की लागत से बनी विकी कौशल स्टारर इस फिल्म ने इंडिया में 250 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 350 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है. 18 सितंबर, 2016 को , जम्मू कश्मीर के उड़ी में LOC के पास भारतीय सेना के हेड बेस कैंप पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में हमारी सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. इसे देश की सेना पर होने वाला बड़ा हमला माना गया था. इसका जवाब इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में 'सर्जिकल स्ट्राइक' करके दिया था. ये फिल्म इसी घटना पर बनी थी. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था.


वीडियो देखें: जहां उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक पहुंची है वहां बॉलीवुड की बहुत कम फ़िल्में पहुंच पाईं हैं

Advertisement
Advertisement