The Lallantop

नेचुरल स्टार नानी की पैन-इंडिया फिल्म 'दासरा' कब रिलीज़ होगी, पता चल गया

कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई.

Advertisement
post-main-image
नेचुरल स्टार नानी और कीर्ती सुरेश की फिल्म 'दासरा' का पोस्टर.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए 'जय भीम' किस लीगल पचड़े में फंस गई है? प्रतीक और सैयामी खेर कौन सी नई फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं और कब रिलीज़ होगी कार्तिक-कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा'?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# फिल्ममेकर सावन कुमार टाक का निधन हुआ

जाने-माने फिल्म मेकर और लिरिसिस्ट सावन कुमार टाक नहीं रहे. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया. वो 86 साल के थे. सावन को 'सौतन', 'प्यार की जीत' और 'सनम बेवफा' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है.

Advertisement

# लीगल पचड़े में फंसी 'जय भीम', मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज

सूर्या की फिल्म 'जय भीम' लीगल पचड़े में फंस गई है. चेन्नई पुलिस में 'जय भीम' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ स्टोरी चुराने के आरोप में FIR दर्ज करवाई है. शिकायत करने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्माताओं ने उनकी कहानी का इस्तेमाल किया है और उन्हें कोई रॉयल्टी भी नहीं दी है. 'जय भीम' अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है आप उसे वहां देख सकते हैं.

Advertisement

# बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'द बाईपास'

लेट इरफान खान की फिल्म 'द बाईपास' को ब्रांदा फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा. मूवी में उनके अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे. अमित कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 'हिडेन जेम्स' सेशन में दिखाई जाएगी.

# राहुल ढोलकिया की 'अग्नि' में होंगे प्रतीक-सैयामी

एक्ट्रेस सैयामी खेर और प्रतीक गांधी जल्द ही राहुल ढोलकिया की फिल्म 'अग्नि' में दिखाई देने वाले हैं. राहुल ढोलकिया ने इससे पहले शाहरुख खान की 'रईस' फिल्म को डायरेक्ट किया था. 'अग्नि' मूवी में दिव्येंदू शर्मा भी होंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

# 02 सितंबर को रिलीज़ होगा सिद्धू मूसेवाला का गाना

म्युज़िक कम्पोज़र सलीम मर्चेंट ने लेट सिंगर सिद्धू मुसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. अफसाना खान के साथ गाया उनका ये सॉन्ग 02 सितंबर को रिलीज़ होगा.

# गौहर खान की 'शिक्षा मंडल' का टीज़र आया

गौहर खान की सीरीज़ 'शिक्षा मंडल' का टीज़र आ गया. एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर होने वाली सीरीज़ में इंडिया में होने वाले एजुकेशन स्कैम को दिखाया जाएगा. 

इसका ट्रेलर 29 अगस्त को आएगा.

# नानी की 'दासरा' की रिलीज़ डेट आ गई

नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म 'दासरा' की रिलीज़ डेट आ गई. इसे 30 मार्च 2023 को रिलीज़ किया जाएगा. मूवी में कीर्ती सुरेश भी नज़र आएंगी. फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है.

# 29 जून 2023 को रिलीज़ होगी 'सत्यप्रेम की कथा'

कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई. इसे 29 जून 2023 को रिलीज़ किया जाएगा. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टाइटल पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था. मगर बाद में इसे चेंज कर दिया गया.

वीडियो: सिनेमा अड्डा: डेल्ही क्राइम सीज़न 2 में शेफाली शाह को कैसे सीन्स ने चकराया?

Advertisement