The Lallantop

अमिताभ-अनुष्का बिना हेलमेट बाइक पर बैठे, मुंबई पुलिस लेगी एक्शन

अमिताभ के बाद अनुष्का भी बाइक पर लिफ्ट मांगकर अपने वर्क स्टेशन पर पहुंची हैं. इन दोनों ही फोटोज़ में ना तो अमिताभ ने हेलमेट लगाया है और ना ही अनुष्का ने.

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन के बाद अनुष्का शर्मा भी बाइक पर बैठकर, लिफ्ट मांगकर वर्क स्टेशन पर पहुंची.

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की थी. बताया था कि उन्हें शूटिंग लोकेशन पर जाने के लिए देर हो रही थी, इसलिए बाइक वाले से लिफ्ट मांगी और ऑफिस पहुंच गए. अब ऐसी ही एक फोटो अनुष्का शर्मा की सामने आ रही है. अमिताभ के बाद अनुष्का भी बाइक पर लिफ्ट मांगकर अपने वर्क स्टेशन पर पहुंची हैं. इन दोनों ही फोटोज़ में ना तो अमिताभ ने हेलमेट लगाया है और ना ही अनुष्का ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनुष्का और अमिताभ की इस वायरल फोटो/वीडियो में सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुंबई पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया. लोग कहने लगे कि स्टार्स हेलमेट नहीं लगाते, उन्हें कुछ नहीं कहा जाता, जनता की पर्ची कट जाती है. जब मुंबई पुलिस तक ये तस्वीर पहुंची, तो उन्होंने आगे मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग कर दिया. लिखा,

‘’हमने मुंबई पुलिस की ट्रैफिक ब्रांच को ये शेयर कर दिया है.''

Advertisement

फिलहाल मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इसपर कोई जवाब नहीं आया है. अमिताभ बच्चन ने सड़क चलते किसी रैंडम आदमी से लिफ्ट मांगी थी. जिसे अपनी पोस्ट में मेंशन करके शुक्रिया भी कहा था. वहीं अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड से लिफ्ट मांगी थी.

अमिताभ बच्चन ने बाइक राइड की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,

''राइड देने के लिए शुक्रिया दोस्त. मैं आपको नहीं जानता. मगर मैं आभारी हूं कि मुझे आपने काम के लोकेशन पर तेजी से और ट्रैफिक जाम से बचाकर पहुंचाया. थैंक यू टोपीवाले, शॉर्ट्स और पीली टी-शर्ट पहनने वाले.''  

Advertisement

बाद में अमिताभ ने इस घटना के बारे में अपने डेली ब्लॉग पर लिखा. उन्होंने दिनभर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. साथ में लिखा कि बाइक चलाने का उत्साह कभी खत्म नहीं होता. इस तरह की घटनाएं उन्हें कॉलेज और ग्रुप पिकनिक के दिनों की याद दिलाती हैं. जब उन्हें अपने घर की कार चलाने की छूट होती थी. बच्चन ने अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि कई बार उनका जी करता है कि लोगों से लेकर उनकी गाड़ियां खुद चला लें.

खैर, वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में दिखाई दिए थे. अब वो डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नज़र आएंगे. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसके बाद वो ऋभुदास गुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा ‘सेक्शन 84’ में दिखाई देंगे. और टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ‘गणपत पार्ट वन’ में भी दिखाई देंगे.

वहीं अनुष्का शर्मा आखिरी बार ‘ज़ीरो’ फिल्म में दिखाई दी थीं. इसके बाद तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘कला’ में उनका कैमियो था. अब उनकी अगली फिल्म थी ‘चकदा एक्सप्रेस’. जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी की बायोपिक है. 

Advertisement