The Lallantop

ऑस्कर विनर एम.एम. कीरवानी, 'दी वेडनेसडे' वाले नीरज पांडे और अजय देवगन एक साथ आ रहे हैं

एम.एम. कीरवानी ने हालिया इंटरव्यू में कहा- ''नीरज पांडे ने जब मुझे अजय देवगन की फिल्म ऑफर की, तो मैंने बिना हिचकिचाए ऑफर स्वीकार कर लिया.''

Advertisement
post-main-image
ऑस्कर जीतने के बाद एम.एम. कीरवानी. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान अजय देवगन.

अभी-अभी RRR के गाने Naatu Naatu के लिए MM. Keeravani ने Oscar जीता. अब वो Ajay Devgn और Tabu की फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha का म्यूज़िक कंपोज़ करने जा रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए कीरवानी ने कहा कि उन्हें Neeraj Pandey ने अजय देवगन की फिल्म ऑफर की. वो बिना किसी हिचकिचाहट के उस फिल्म का म्यूज़िक करने को तैयार हो गए. कीरवानी पहले भी नीरज पांडे की फिल्में 'स्पेशल 26' और 'बेबी' जैसी फिल्मों का म्यूज़िक बना चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एम.एम. कीरवानी से हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि अब वो हिंदी फिल्मों में काम क्यों नहीं करते. इस पर बात करते हुए कीरवानी ने कहा-

''2001-2002 में मैं हिंदी सिनेमा में बहुत एक्टिव था. महेश और मुकेश भट्ट अपनी कई फिल्मों में काम करने के लिए मुझे इनवाइट करते थे. मुझे भी उनकी फिल्म का म्यूज़िक कंपोज़ करने में मज़ा आता था. उनकी फिल्मों के लिए बनाए मेरे कुछ गाने, जैसे 'जादू है नशा है' और 'आवारापन बंजारापन' बड़े पॉपुलर हुए. उसके बाद मैं तेलुगु सिनेमा में व्यस्त हो गया. बॉलीवुड पर फोकस नहीं कर पाया. क्योंकि मुझे जो ऑफर्स आ रहे थे, वो एक्साइटिंग नहीं रह गए थे.''  

Advertisement

एम.एम. कीरवानी अब तक महेश और मुकेश भट्ट की 'क्रिमिनल', 'ज़ख्म', 'जिस्म', 'साया', 'रोग' और 'धोखा' जैसी फिल्मों का म्यूज़िक कंपोज़ कर चुके हैं. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो हिंदी फिल्मों में काम करना चाहते हैं, तो कीरवानी कहते हैं-

''सिर्फ इंडिया ही क्यों? दुनिया के हिस्से भी हिस्सा काम करना मेरे लिए कंफर्टेबल है. हिंदी सिनेमा में नीरज पांडे के साथ मेरा वर्क रिलेशनशिप अच्छा है. मैंने नीरज की 'स्पेशल 26' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में म्यूज़िक दिया है. जब उन्होंने मुझे अजय देवगन की फिल्म ऑफर की, तो मैंने बिना हिचकिचाए ऑफर स्वीकार कर लिया.''

बतौर कंपोज़र कीरवानी का पिछला एल्बम था RRR. इस फिल्म में भी अजय देवगन ने काम किया था. इससे पहले कीरवानी 'ज़ख्म' का भी म्यूज़िक कर चुके हैं, जिसमें अजय ने लीड रोल किया था. इसके अलावा उन्होंने 'इस रात की सुबह नहीं', 'सुर', 'पहेली' और 'मिसिंग' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने बनाए हैं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी 'ऑपरेशन रोमियो'. नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 2019 में आई मलयालम फिल्म 'इश्क' का रीमेक थी. 

Advertisement

एम.एम. कीरवानी की अगली तेलुगु फिल्म है पवन कल्याण स्टारर 'हरी हारा वीरा मल्लू'.  

अब थोड़ी 'औरों में कहां दम था' की बात. कई जगह इसे थ्रिलर, तो कुछ जगहों पर म्यूज़िकल लव स्टोरी बताया जा रहा है. इस फिल्म की कहानी 2002 से 2023 के बीच घटेगी. तबू और अजय के साथ जिम्मी शेरगिल भी फिल्म में ज़रूरी किरदार निभा रहे हैं. 4 फरवरी, 2023 को इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. 'औरों में कहां दम था' की रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.  

वीडियो: 'नाटु नाटु' बनाने वाले एमएम कीरवानी को किस मजबूरी की वजह से नाम बदलकर काम करना पड़ा था

Advertisement