The Lallantop

अमिताभ बच्चन की 'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' ने कितने पैसे कमा लिए?

कमाई के मामले में इस फिल्म ने बच्चन की पिछली दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है.
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के बाद जहां आमिर खान ने अब तक कोई फिल्म अनाउंस नहीं की है, वहीं अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 'बदला' रिलीज़ भी हो चुकी है. 'बदला' में 'पिंक' के बाद एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी लॉयर और क्लाइंट के रोल में दिख रही है. इस फिल्म ने रिलीज़ के दिन सिनेमाघरों से 5.04 करोड़ रुपए कमाए, जो 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के फर्स्ट डे कलेक्शन का 10 फीसदी है. लेकिन बच्चन की पिछली कॉन्टेंट ड्रिवन फिल्में 'पिंक' और '102 नॉट आउट' से ज़्यादा है. 2016 में आई 'पिंक' ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपए और पिछले साल रिलीज़ हुई '102 नॉट आउट' ने 3.52 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
बढ़िया रिव्यू और इसे देख चुके लोगों की राय से फिल्म को शनिवार से फायदा शुरू होना हुआ. रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 8.55 करोड़ रुपए और रविवार को 9.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. सब जोड़-जाड़कर बनता है 23.20 करोड़ रुपए. बढ़िया बात ये कि पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में भी 'बदला' ने 'पिंक' (21.51 करोड़ रुपए) और '102 नॉट आउट' (16.65 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है.
आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं.
आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं.

'बदला' के साथ ही थिएटर्स में 'कैप्टन मार्वल' भी लगी थी, जो एक सुपरहीरो फिल्म है. 'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' के कॉन्सेप्ट की तरह दोनों को देखने वाली जनता के बीच भी काफी फर्क है. 'एवेंजर्स एंडगेम' की तैयारी के लिए लोगों की इस फिल्म को देखने में काफी दिलचस्पी है. इसका नतीजा ये रहा कि 'कैप्टन मार्वल' ने शुक्रवार को 13.01 करोड़ रुपए और शनिवार को 14.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया. फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े आने अभी बाकी हैं. पिछले हफ्ते रिलीज़ हुईं 'लुका छुपी' ने भी अपना मोमेंटम बरकरार रखे हुए है. नई फिल्मों के सामने भी फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड (शुक्रवार- 3.15 करोड़, शनिवार-5.20 करोड़, रविवार- 5.31 करोड़ रुपए) पर 13.66 करोड़ रुपए कमा लिए. इससे 'लुका छुपा' की टोटल कमाई हो गई है 67.36 करोड़ रुपए.
फिल्म 'लुका छुपी' के एक सीन में कार्तिक और कृति. आने वाले दिनों में कार्तिक सारा अली खान के साथ एक अनाम फिल्म में नज़र आने वाले हैं और कृति 'कलंक' में.
फिल्म 'लुका छुपी' के एक सीन में कार्तिक और कृति. आने वाले दिनों में कार्तिक सारा अली खान के साथ एक अनाम फिल्म में नज़र आने वाले हैं और कृति 'कलंक' में.

22 फरवरी को रिलीज़ हुई मल्टी-स्टारर कॉमेडी 'टोटल धमाल' ने अब तक 141 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. वहीं साल की पहली रिलीज़ 'उड़ी- दी सर्जिकल स्ट्राइक' के तो क्या ही कहने. आठ हफ्तों में 241 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई करने वाली विकी कौशल स्टारर ये फिल्म पहले ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर करार दी जा चुकी है. अगले शुक्रवार को एक बार फिर से रिलीज़ होने वाली फिल्मों की झड़ी लगने वाली है. 15 मार्च को कश्मीर में बेस्ड 'हामिद', नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर 'फोटोग्राफ', तिग्माशु धूलिया की 'मिलन टॉकीज़' और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' रिलीज़ होनी है.


वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- बदला

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement