The Lallantop

KGF एक्टर ने 'बेशरम रंग' पर कहा, 'फिल्म में ऐसी न्यूडिटी से भरा कॉन्टेंट रोकना होगा'

अनंत नाग ने 'बेशरम रंग' पर कमेंट करते हुए कहा कि आज कल तमाम तरह की बेहूदा और आपत्तिजनक चीज़ें दिखाई जा रही हैं.

Advertisement
post-main-image
KGF के एक सीन में अनंत नाग. दूसरी तरफ 'बेशरम रंग' का एक सीन.

Pathaan फिल्म के गाने Besharam Rang को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म का ट्रेलर भले ही देशभक्ति वाले माहौल में रचा-बसा हुआ है, बावजूद इसके 'बेशरम रंग' गाने पर बात खत्म नहीं हो रही. इस मामले में अब KGF फेम एक्टर Anant Nag ने बात की है. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में इस तरह की न्यूडिटी से भरे कॉन्टेंट पर रोक लगानी होगी. क्योंकि ये भारतीय सभ्यता के खिलाफ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनंत नाग ने KGF की पहली किस्त में आनंद इंगलगी का किरदार निभाया था. ये वही किरदार है, जिसकी किताब El Dorado में कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी लिखी है. जहां रॉकी की कहानी घटती है. बेसिकली अनंत नाग KGF के नैरेटर थे. अनंत ने एशियानेट को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर बात करते हुए कहा-

''महिलाओं को इस तरह दिखाया जाना भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं है. अगर सेंसर बोर्ड अपना काम करती, तो ऐसा होता ही नहीं. आप फिल्में छोड़िए, ओटीटी कॉन्टेंट को देख लीजिए. वो तमाम तरह की बेहूदा और आपत्तिजनक चीज़ें दिखाते हैं. सबकुछ खुल्लम खुल्ला दिखाया जा रहा है. और कोई उसे रोकने वाला नहीं है.''

Advertisement

अनंत नाग अपनी बातचीत में आगे जोड़ते हैं-

''भारतीय सिनेमा में छोटी से लेकर बड़ी स्क्रीन पर इस तरह की न्यूडिटी से भरा कॉन्टेंट रुकना चाहिए. जब अपनी सभ्यता और परंपरा के खिलाफ चीज़ें दिखाई जाएंगी, तो लोगों में टकराव होना तय है.'' 

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि सेंसर बोर्ड ने 'बेशरम रंग' के कुछ हिस्सों को काटने का सुझाव दिया है. इसमें दीपिका पादुकोण के कुछ सीन्स शामिल हैं. कई जगह ऐसी खबरें भी चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि छोटे शहरों में गाने के कुछ सीन्स नहीं दिखाए जाएंगे. ये कितना सही, कितना गलत है, ये तो 'पठान' की रिलीज़ के बाद ही पता चल पाएगा.

Advertisement

खैर, 10 जनवरी को फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया. क्वॉलिटी की बात नहीं करते हैं. मगर फिल्म को मसाला एंटरटेनर के तौर पर देखा जा रहा है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी काम कर रहे हैं. डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. पिक्चर रिलीज़ हो रही है 25 जनवरी, 2023 को. 

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement