Sanam Teri Kasam का sequel अनाउंस, Sunny Deol की Lahore 1947 का पहला कट फाइनल, Salman Khan की Sikandar में Kajal Aggarwal की एंट्री. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
सलमान खान की 'सिकंदर' में 'सिंघम' वाली ये एक्ट्रेस
जल्द ही मेकर्स Salman Khan और Rashmika Mandanna के साथ फिल्म के गानों की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं.
.webp?width=360)

हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक, टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन 4' को 'शांग ची' फेम डेस्टिन डेनियल क्रेटन डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म को सोनी और डिज़्नी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म का शूट अगले साल शुरू होने की खबरें हैं.
2. 'ऑल वी इमैजिन...' के राइट्स राणा दुग्गुबाती ने खरीदेकान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'ऑल वी इमैजिन एज़ लाइट' के भारत में डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स राणा दुग्गुबाती की कंपनी स्पिरिट मीडिया ने खरीद लिए हैं. ये मुंबई में रहने वाली दो महिलाओं की कहानी है. इसे पायल कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म को इस साल के कान फेस्टिवल में ग्रां प्री से नवाज़ा गया.
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने 'सनम तेरी कसम' के सीक्वल का अनाउंसमेंट कर दिया है. पहले पार्ट की तरह ही इसमें भी हर्षवर्धन राणे लीड रोल में होंगे. फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. इस सबके बीच 'सनम तेरी कसम' को अक्टूबर में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.
4. सनी की 'लाहौर 1947' का पहला कट फाइनलपिंकविला ने सोर्स के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. जिसमें बताया गया है कि सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का पहला कट फाइनल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अलग लेवल का ड्रामा और इमोशन होगा. इसमें एक लार्जर दैन लाइफ सीक्वेंस होगा. जिसे देखकर लोगों को 'गदर- एक प्रेम कथा' का वो सीन याद आ जाएगा जिसमें सकीना के लिए सनी का किरदार स्टैंड लेता है. फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं.
5. सलमान खान की 'सिकंदर' में काजल अग्रवालसलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की कास्ट में काजल अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है. फिल्मफेयर ने अपनी एक खबर में बताया है कि उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है. हालांकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है. साजिद नाडियाडवाला की प्रोड्यूस की हुई 'सिकंदर' को AR मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के अपोज़िट रश्मिका मंदन्ना नज़र आने वाली हैं. ये फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में लगेगी.
'फिर आई हसीन दिलरुबा' के बाद तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों एक बार फिर साथ में काम करने जा रही हैं. फिल्म का नाम है 'गांधारी'. फिल्म एक ऐसी मां की कहानी होगी, जो अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म को 'अज्जी' और 'जोरम' फेम देवाशीष मखीजा डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: सलमान की फ़िल्म 'सिकंदर' के 2 गानों की शूटिंग इस जगह पर होगी


















