20 मई को Junior NTR का जन्मदिन होता है. उस मौके पर उनकी पुरानी फिल्म Simhadri रिलीज़ हुई. 2003 में आई ये फिल्म जूनियर NTR के करियर की बेस्ट फिल्मों में शुमार है. इंडिया में री-रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की. हालांकि फिल्म को लेकर बड़ी खबर आई है लंदन से. जहां फिल्म देखने गए फैन्स ने सिनेमाघर में स्मोक बॉम्ब फोड़ दिया. फिल्म बीच में रोकनी पड़ी और लोगों को बाहर निकाला गया.
जूनियर NTR की फिल्म चल रही थी, लोगों ने हॉल में 'बॉम्ब' फोड़ दिया!
2003 में आई फिल्म को फिर से रिलीज़ किया गया है. इंडिया में पहले दिन तगड़ी कमाई कर डाली.


Gulte.com नाम की वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक ‘सिम्हाद्री’ का शो लंदन के एक हॉल में चल रहा था. फैन्स ने चलती फिल्म के दौरान हॉल में पटाखे फोड़ डाले. स्मोक बॉम्ब फोड़ा. जिस वजह से फायर अलार्म बज उठा. तुरंत फिल्म रोकी गई और हॉल खाली करवाया गया. फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि हॉल में आग नहीं लगी थी. मुमकिन है कि धुआं की वजह से स्मोक अलार्म बज उठा हो. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला गया और किसी को कोई चोट नहीं आई. रात के 10:13 बजे फायर ब्रिगेड को खबर दी गई और उनका काम रात के 10:39 तक पूरा हो चुका था.
कुछ समय पहले पवन कल्याण की Jalsa और अल्लू अर्जुन की Desamuduru रिलीज़ हुई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी स्क्रीनिंग के फैन्स के हॉल में तोड़फोड़ मचाने की खबरें आई थीं. सोशल मीडिया पर फिल्म की इंडिया में हुई स्क्रीनिंग से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. फैन्स सिनेमाघर में फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखा. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘सिम्हाद्री’ ने पहले दिन 2.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की ग्रॉस कमाई रही करीब 3.5 करोड़ रुपए. दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 4.05 करोड़ रुपए कमाए.
बता दें कि ‘सिम्हाद्री’ को बनाया था एसएस राजामौली ने. फिल्म की कहानी लिखी थी उनके पिता KV विजयेंद्र ने. फिल्म में जूनियर NTR के अलावा भूमिका चावला, अंकिता और मुकेश ऋषि ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. 09 जुलाई 2003 को रिलीज़ हुई इस मसाला फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई. हिंदी में फिल्म को ‘यमराज एक फौलाद’ के नाम से डब किया गया था. फिल्म को फिर से रिलीज़ किए जाने के मौके पर जूनियर NTR के फैन्स ने पूरा माहौल बनाया. अपनी तरह से तेलुगु भाषी राज्यों में फिल्म को प्रोमोट किया. सोशल मीडिया कैम्पेन चलाए. संभावना जताई जा रही है कि ‘सिम्हाद्री’ अगले कुछ मज़बूत कमाई करती रहेगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर ऐसे ही जुड़ेंगे जैसे शाहरुख, 'पठान' से जुड़े थे











.webp?width=275)










