The Lallantop

पाकिस्तान ने 'जॉएलैंड' को बैन किया, डायरेक्टर ने मुहीम चला दी

इंस्टा पोस्ट करके अथॉरिटीज़ के खिलाफ आवाज़ उठाई है. साथ ही फैंस से ये डिमांड की है कि वो भी उनकी इस मुहीम का हिस्सा बनें

Advertisement
post-main-image
जॉएलैंड की फिल्म का पोस्टर.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 18 नवंबर से अहा वीडियो पर देख सकेंगे कार्थी की 'सरदार'

कार्थी की तमिल फिल्म 'सरदार' 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. जिसमें वो जासूस बने हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 18 नवंबर से अहा वीडियो पर देखा जा सकेगा.

Advertisement

# 'पठान', 'डंकी', 'जवान' की रिलीज़ से पहले नर्वस नहीं शाहरुख

शाहरुख खान की तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' अगले साल थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली हैं. एक इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म रिलीज़ होने को लेकर नर्वस हैं तो उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता मुझे नर्वस होना चाहिए. वो तीनों ही फिल्में सुपरहिट होंगी. ये विश्वास मैं अपने साथ लेकर सोता हूं, जागता हूं और यही विश्वास है जिसने 57 साल की उम्र में भी मुझसे स्टंट करवाया और एक दिन में 18-18 घंटे काम करवाया. ये मेरा कोई ऐरोगेंट स्टेटमेंट नहीं है. ये बस विश्वास है. ये एक बच्चों जैसा है कि मैंने बहुत बढ़िया काम किया है, अपना बेस्ट दिया है.''  

# 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर 'हेरा-फेरी 3' की स्क्रिप्ट लिखेंगे?

Advertisement

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का तीसरा पार्ट बनाया जा रहा है. जिसमें अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे. खबर है कि 'हेरा-फेरी 3' को डायरेक्टर और राइटर राज शांडिल्य लिखेंगे. जो इससे पहले आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' डायरेक्ट कर चुके हैं.

# पाकिस्तान ने 'जॉएलैंड' को बैन किया, डायरेक्टर ने मुहीम चलाई

पाकिस्तान की फिल्म Joyland को पाकिस्तान की तरफ से ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया. जिसने भी फिल्म देखी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया. मगर पाकिस्तान में ही इस फिल्म को बैन कर दिया गया. वजह ये बताई गई कि इस फिल्म में अति आपत्तिजनक चीज़ें दिखाई गई हैं. जो पाकिस्तानी समाज के साथ मेल नहीं खाती हैं. अब इस पूरे मामले पर 'जॉयलैंड' के डायरेक्टर सायम सादिक़ ने बयान दिया है. अपनी फिल्म को इंसाफ दिलाने के लिए सायम सरकार से भिड़ते नज़र आ रहे हैं. 

उन्होंने इंस्टा पोस्ट करके अथॉरिटीज़ के खिलाफ आवाज़ उठाई है. साथ ही फैंस से ये डिमांड की है कि वो भी उनकी इस मुहीम का हिस्सा बनें और 'जॉयलैंड' को रिलीज़ होने दें. अपने पोस्ट में सायम ने आरोप लगाया कि मिनिस्ट्री ने दबाव में आकर फिल्म को बैन किया है. सायम ने कहा कि उनकी फिल्म को 17 अगस्त को सर्टिफिकेट देकर रिलीज़ के लिए पास कर दिया था. मगर इसके बाद भी फिल्म को बैन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता सेंसिबल है उन्हें ये बताने की ज़रूरत नहीं कि क्या देखना चाहिए और क्या नहीं. 'जॉयलैंड' 18 नवंबर, 2022 को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी थी.

# अजय देवगन की 'दृश्यम 2' की 35 हज़ार टिकटें बिक गईं

Ajay Devgn की Drishyam 2 की एडवांस बुकिंग चालू हो चुकी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की 35 हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. इसमें पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस के आंकड़ें शामिल हैं. 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, तबू, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इसे 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.

# महेश बाबू के पिता सुपरस्टार कृष्णा अस्पताल में भर्ती

सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. मगर इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वो सिर्फ रेग्युलर चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

# 'फाइटर' के शूट के लिए असम रवाना हुए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के अगले शेड्यूल को असम में शूट किया जाना है. जिसके लिए ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ आनंद के साथ आज सुबह असम पहुंच चुके हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी होंगे. 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# 'सरफरोश' फेम एक्टर सुनील शेंडे नहीं रहे

हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया. वो 75 साल के थे. मुंबई में अपने घर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली. सुनील ने डीडी नेशनल पर आने वाले सीरियल 'सर्कस' में शाहरुख के पिता का रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने 'सरफरोश', 'वास्तव', 'खलनायक', 'ज़िद्दी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सुनील और परेश रावल की हेरा-फेरी में काम क्यों नहीं कर रहे अक्षय कुमार?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement