क्या Shahrukh Khan स्टारर Jawan 2 में Atlee Allu Arjun को Villain बनाने वाले हैं? Pankaj Tripathi स्टारर Mirzapur- The Movie का Teaser कब आएगा? Welcome to the Jungle के सेट पर Akshay Kumar सहित पूरी कास्ट के Entourage के बारे में Ahmed Khan ने क्या बताया? सिनेमा की ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'जवान 2' की स्क्रिप्ट रेडी, विलन का नाम सुन होश उड़ जाएंगे!
सीक्वल में डबल विलन होंगे, तेलुगु सिनेमा और बॉलीवुड के सुपरस्टार करेंगे नेगेटिव रोल?


# 'जवान 2' की स्क्रिप्ट रेडी, विलन का नाम सुन होश उड़ जाएंगे!
'जवान' शाहरुख खान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है. फैन्स और पत्रकार अक्सर उनसे और डायरेक्टर एटली से 'जवान 2' के बारे में पूछते रहे हैं. दोनों ने कभी इनकार नहीं किया. मगर कोई पुख्ता बात भी सामने नहीं आई. मगर अब पढ़ने में आ रहा है कि 'जवान 2' की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है. प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है और कास्टिंग प्रोसेस तेज़ कर दी गई है. एक टीम सिर्फ विलन के नाम पर जुटी हुई है. कहा जा रहा है कि इसमें दो सुपरस्टार्स नेगेटिव रोल करेंगे. एक चेहरा बॉलीवुड से और दूसरा कन्नड़ा या तेलुगु सिनेमा से होगा. अभी एक सिर्फ एक एक्टर का नाम चर्चा में है. और वो हैं अल्लू अर्जुन. बॉलीवुड से सलमान खान के नाम पर कयास लग रहे हैं. मगर ये सिर्फ अनुमान हैं. ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं आई है. कहा जा रहा है कि ‘जवान 2’ की शुरुआत 'राका' यानी अल्लू अर्जुन के कैमियो से होगी. एटली अपनी दोनों फिल्मों को इंटरकनेक्ट करने जा रहे हैं. जनवरी में इंडिया टुडे से चर्चा में एटली ने 'जवान 2' पर कहा था कि वो ऑर्गेनिक आइडिया तलाश रहे हैं. ऐसी सोच जो दिमाग घुमा दे. अब ख़बर है कि स्क्रिप्ट का आउटलाइन रेडी हो चुका है. इसके लिए हैदराबाद में एक बड़ा ऑफिस भी लिया गया है, जहां फिल्म का काम चल रहा है. 'किंग' के फ़ौरन बाद शाहरुख 'जवान 2' पर लगेंगे.
# 13 जुलाई को आएगा टॉम क्रूज़ की 'डिगर' की ट्रेलर
टॉम क्रूज़ ने 23 जून 2026 को हॉलीवुड में 46 साल पूरे किए. इस मौक़े पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फिल्ममेकर्स, को-एक्टर्स और अपनी ऑडियंस को शुक्रिया कहा. साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'डिगर' का अपडेट भी दिया. इसका ट्रेलर 13 जुलाई को आएगा. एलेहांद्रो गोंज़ालेज़ इनारितु के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# कल आएगा 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' का टीज़र
'मिर्ज़ापुर- द मूवी' का टीज़र कल 25 जून को आएगा. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. तस्वीर में वो गद्दी नज़र आ रही है, जिसके लिए सारा फ़साद हुआ. पोस्टर पर लिखा है, 'गद्दी है तो हम हैं'. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फ़ज़ल सहित पूरी OG कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे. रवि किशन फिल्म में नेता बने हैं. जितेंद्र कुमार ने बबलू पंडित का रोल किया है. सुशांत सिंह और मोहित मलिक भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 34 एक्टर के लिए 54 वैनिटी वैन्स थीं 'वेलकम 3' के सेट पर
अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टु द जंगल' का गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' 23 जून को लॉन्च हुआ. कास्ट के साथ डायरेक्टर अहमद खान भी यहां मौजूद थे. उन्होंने बताया कि 'वेलकम टु द जंगल' का स्केल कितना बड़ा है. बकौल अहमद, "34 एक्टर्स के लिए 9 एकड़ के सेट पर 54 वैनिटी वैन थीं. सबका ऑन्टुराज मिला कर 150 से ज्यादा लोग थे. 200 कार, तकरीबन 100 घोड़े, घुड़सवार, फाइटर्स, डांसर्स और क्रू मेम्बर्स मिलाकर कुल 800-900 लोग थे. एक तरह से शहर ही बसा हुआ था सेट पर." हम बता दें कि इस फिल्म के पेड प्रीमियर शो कल 25 जून को होंगे. और फुल फ्लेजेड रिलीज़ 26 जून को होगा.
# 'धर्मन: द डेडली डॉक्टर' है रजनी-कमल की फिल्म का नाम
रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 173' का टाइटल अनाउंस हो गया है. टाइटल है 'धर्मन: द डेडली डॉक्टर'. मेकर्स ने रजनीकांत का फर्स्ट लुक भी रिवील किया है. इसमें वो डॉक्टर्स का OT सूट पहने हैं. और उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में ज़मीन पर पड़े एक ज़ख्मी शख्स के सीने पर पैर रखा हुआ है. हाथ में खून से सना स्कैल्पल नज़र आ रहा है. अपने पांच दशक के अब तक के करियर में रजनीकांत पहली बार डॉक्टर का रोल करेंगे. कमल हासन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. और 'ड्रैगन' वाले अश्वथ मारीमुथू इसके डायरेक्टर हैं.
# 'वाराणसी' के बाद स्पोर्ट्स ड्रामा करेंगे महेश बाबू?
महेश बाबू के बारे में कहा जा रहा था कि वो संदीप रेड्डी वांगा और बुची बाबू साना के साथ फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. दावा किया जा रहा था कि वो इन दोनों में से किसी एक की फिल्म साइन करने वाले हैं. मगर अब एक तीसरा नाम सामने आया है. सिने जोश की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू अनिल रविपुड़ी की फिल्म साइन कर सकते हैं. ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बताई जा रही है. राम चरण की 'पेद्दी' की सफलता को देखते हुए महेश बाबू की टीम उन्हें ये प्रोजेक्ट चुनने की सलाह दे रही है. पेपर वर्क होते ही हम आपको अपडेट देंगे.
वीडियो: शाहरुख की बड़ी प्लानिंग, ‘किंग’ के बाद बनाएंगे ‘जवान 2’















