The Lallantop

"सलमान अपने बाप के सामने आंख उठाकर बात नहीं करता" - जावेद अख्तर

सलीम खान और जावेद अख्तर एक इवेंट में शरीक हुए थे. वहां जावेद अख्तर ने सलमान खान, बीते दौर के सुपरस्टार्स और ओटीटी के नए एक्टर्स पर बात की.

Advertisement
post-main-image
जावेद अख्तर ने इससे पहले अरबाज़ खान के टॉक शो में कहा था कि बचपन में सलमान बहुत शर्मीले किस्म के बच्चे थे.

सलीम-जावेद. इंडियन सिनेमा के राइटर्स की सबसे आइकॉनिक जोड़ी. उनके सिनेमा से प्रेरित होकर ही कितने लड़के-लड़कियां कुशल फिल्मममेकर हो गए. ‘ज़ंजीर’, ‘मजबूर’, ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी कद्दावर फिल्मों की दुनिया रचने वाली जोड़ी थी वो. हाल ही में दोनों फिर साथ आए. लेकिन किसी फिल्म के लिए. मुंबई के एक इवेंट में दोनों को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. वहां जावेद अख्तर ने खुलकर सलीम खान के सबसे बड़े बेटे सलमान की तारीफों के पुल बांधे. उसका वीडियो भी खासा वायरल हो रखा है. जावेद अख्तर कहते हैं,     

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मां-बाप को जो आदर देना है, जिस तरह रहना है, जिस तरह बात सुनना, इस मामले में इनका जो सबसे बड़ा बेटा है, वो हिंदुस्तान का सबसे बड़ा स्टार है और वो बाप के सामने आंख उठाके बात नहीं करता है. ये जो हमारी परंपरा है, तहज़ीब है, ये इन बच्चों ने हासिल की है. 

उस इवेंट में रितेश देशमुख भी मौजूद थे जो सलीम-जावेद की जोड़ी से सवाल-जवाब कर रहे थे. उन्होंने सलीम खान से पूछा कि आपने इतने सारे स्टार्स के साथ काम किया. लेकिन आपके हिसाब से सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन था. इस पर सलीम ने जवाब दिया,

Advertisement

अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग लोगों ने अच्छा काम किया है. दिलीप साहब (दिलीप कुमार) ने बहुत अच्छा काम किया. राज साहब (राज कपूर) ने बहुत अच्छा काम किया. दादा मुनी (अशोक कुमार) बहुत अच्छे एक्टर थे. मोतीलाल जी ग्रेट एक्टर थे. ये तुलना करना बहुत मुश्किल है. 

रितेश ने इसके बाद जावेद अख्तर से पूछा कि सुपरस्टार की परिभाषा क्या है. उनका कहना था,

देखिए सुपरस्टार वगैरह तो सब मीडिया बनाता है. पब्लिसिटी बनाती है. वो सब ज़रूरी बात नहीं. जो आदमी काम कर रहा है वो सुपरस्टारडम थोड़ी कर रहा है, वो एक्टिंग कर रहा है. हम एक्टिंग की बात करें तो बेहतर है. काम की बात करें तो बेहतर हैं. सुपरस्टारडम उसका परिणाम हो सकता है. उसकी परछाई हो सकती है. हम मूर्ति की बात करेंगे, परछाई की नहीं. दिलीप साहब का हम इसलिए आदर करते हैं क्योंकि उन जैसा एक्टर उनसे पहले नहीं था. उन्होंने बिल्कुल नया और ओरिजनल अंदाज़ (अपनाया). मैं दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन को मानता हूं. दूसरे इसलिए क्योंकि उन्होंने दिलीप कुमार के बाद में जन्म लिया. 

Advertisement

पुराने दौर के एक्टर्स पर बात करने के साथ-साथ जावेद अख्तर ने नए एक्टर्स की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ओटीटी पर नए एक्टर्स को काम करता देख वो दंग रह जाते हैं. उनका मानना है कि इससे वास्तविक एक्टिंग पहले कभी नहीं हुई.            
  
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान ने बताया, टाइगर 3 मूवी का सबसे मुश्किल सीन कौन सा था?

Advertisement