The Lallantop

'डंकी' से अपने सीन के काटे जाने से दुखी हैं धर्मेन्द्र? जानिए वायरल वीडियो का सच

Dharmendra के इस वीडियो को Shahrukh Khan की Dunki से जोड़ा जा रहा है मगर सच्चाई कुछ और ही है.

Advertisement
post-main-image
धर्मेंद्र के इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

Shahrukh Khan ने 2023 में तीन फिल्में दीं. Pathaan, Jawaan और Dunki. पहली दो फिल्मों ने भयंकर कमाई की. कमाई का आंकड़ा वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ के पार पहुंच गया. फिर दिसंबर में रिलीज़ हुई राजकुमार हीरानी की फिल्म 'डंकी'. जिसने कमाई तो तुलनात्मक रूप से कम की. मगर इसे लोगों का प्यार बहुत मिला. इसकी स्टारकास्ट को भी खूब पसंद किया गया. फिल्म रिलीज़ होने से पहले खबर थी कि 'डंकी' में Dharmendra का एक स्पेशल कैमियो होगा. मगर रिलीज़ के बाद धर्मेंद्र पूरी फिल्म में कहीं नज़र नहीं आए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में धर्मेंद्र एक चेयर पर बैठे हैं और उनके बैकग्राउंड में 'आंधी' फिल्म का गाना, 'तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा...' बज रहा है. एक एक्स यानी ट्विटर यूज़र ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है कि धर्मेंद्र को जब पता चला कि 'डंकी' में उनके रोल को काट दिया गया है तो उनका ऐसा रिएक्शन था. पहले आप ये वीडियो देखिए…

Advertisement


तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग शाहरुख खान, राजकुमार हीरानी की 'डंकी' से जोड़ रहे हैं. जबकी ये बिल्कुल गलत है. दसअसल धर्मेंद्र का ये वीडियो करीब एक साल पुराना है. हमने जब धर्मेंद्र के ट्विटर अकाउंट को खंगाला तो उनका ये वीडियो वहीं मिला. धर्मेंद्र ने इस वीडियो को 24 मई 2023 को पोस्ट किया था. जिसका कैप्शन लिखा था,

यूं कट जाती है...जो गुज़रती नहीं...

तो ये तो साफ है कि धर्मेंद्र का वायरल हो रहा वीडियो कहीं से भी 'डंकी' से कनेक्टेड नहीं है. हां, फिल्म के रिलीज़ होने से पहले बताया जा रहा था कि शाहरुख खान और धर्मेंद्र के बीच एक बहुत इमोशनल सीन होगा. कुछ वैसा ही जैसा करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और धर्मेंद्र के बीच का होता है. खबर ये भी आई थी कि धर्मेंद्र ने 'डंकी' की शूटिंग भी की थी. मगर फाइनल कट में धर्मेंद्र का कोई सीन देखने को नहीं मिला.

Advertisement

ख़ैर, 'डंकी' की बात करें तो ये 21 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश प्रभास की 'सलार' से हुआ था. मगर बावजूद इसके पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली थी. इसमें शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, अनिल ग्रोवर, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स नज़र आए हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'डंकी' और 'जवान' IIFM के बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई हैं

Advertisement