The Lallantop

जब गोविंदा ने फैन को थप्पड़ मारा, कोर्ट बोला- 'माफी मांग लो वरना... '

फिल्म Money Hai Toh Honey Hai की शूटिंग देख रहे एक फैन को Govinda ने थप्पड़ मार दिया. फैन ने शिकायत की और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. पता है फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
गोविंदा ने संतोष राय नाम के व्यक्ति को थप्पड़ मारा था.

Govinda. फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम. उन्होंने अपने करियर में लगभग 70 फिल्मों में काम किया है. इसमें Dulhe Raja, Banarasi Babu, Saajan Chale Sasural और Bade Miyan Chote Miyan जैसी फिल्में शामिल हैं. गोविंदा इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जो विवादों से दूर रहने की कोशिश करते हैं. लेकिन साल 2008 में आई फिल्म Money Hai Toh Honey Hai की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया था. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि फैन, सेट पर महिलाओं से बुरा बर्ताव कर रहा था. फैन ने गोविंदा के ऊपर केस किया. मामला हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. फैसला आया कि गोविंदा को मांफी मांगनी पड़ेगी. क्या है मामला रिपोर्ट में हम बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, गोविंदा मुंबई के फिल्मीस्तान स्टूडियो में ‘मनी है तो हनी है’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसे देखने के लिए सेट पर फैंस पहुंचे थे. इसमें संतोष राय नाम के एक व्यक्ति भी शामिल थे. वो एक्टर्स के पीछे बैठे थे. इसी बीच गोविंदा ने पूछा ‘ये कौन है’? संतोष ने बताया कि वो सिर्फ शूटिंग देखने आए हैं. तब गोविंदा ने संतोष को थप्पड़ मार दिया. सेट पर मीडिया भी मौजूद थी. उन्होंने इस घटना का विडियो बना लिया और टीवी पर ब्रॉडकास्ट भी किया.

इस घटना पर संतोष ने Rediff से बात की. इसमें उन्होंने बताया, 

Advertisement

"सोचिए जिस व्यक्ति को आप भगवान मानते हों और उसने ही आपको मार दिया." 

इस घटना पर संतोष ने गोविंदा के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला किया. क्योंकि उन्हें ये पता चला कि उनके ऊपर सेट पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है. इस बारे में संतोष ने कहा, 

"हर कोई जानता है कि मुंबई में अगर आप किसी लड़की के साथ गलत व्यवहार करते हैं तो वो तुरंत आपको मार देगी. वो किसी एक्टर से मदद नहीं मांगेगी."

Advertisement

2009 में संतोष ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की. लेकिन कोर्ट ने ये कहते हुए केस खारिज कर दिया कि घटना के एक साल बाद शिकायत दर्ज की गई. और इसके लिए संतोष को उकसाया गया था. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जहां मामले की सुनवाई तत्कालीन जज टीएस ठाकुर की बेंच ने की. इस घटना पर कोर्ट ने कहा, 

"हम आपकी (गोविंदा) फिल्में देखते और इंजॉय करते हैं. लेकिन आपके द्वारा किसी को थप्पड़ मारने की घटना को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं."

इसके बाद गोविंदा के वकीलों ने अदालत में उनकी तरफ से लिखित माफी मांगी और आर्थिक मुआवजा देने की बात कही. जवाब में अदालत ने कहा, 

"आपको कोर्ट से माफी मांगने की जरूरत नहीं है. अगर वो (संतोष राय) माफी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं तो उन्हें (गोविंदा) को अभियोजन (prosecution) का भी सामना करना पड़ सकता है. अगर मुकदमा आपराधिक धमकी और हमले के लिए चलता है तो गोविंदा को दो साल की जेल भी हो सकती है."

आख़िरकार ये मामला 2017 में खत्म हुआ. जब गोविंदा ने संतोष राय और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी. इस पर संतोष ने कहा,

 "मैं बस फिल्म की शूटिंग देख रहा था. क्योंकि मैं उन्हें पसंद करता था और उनका फैन था. लेकिन इस घटना ने मुझे झंकझोर कर रख दिया था. और मेरे मन में उनके लिए पूरा सम्मान खत्म हो गया."

मनी है तो हनी है 2008 में रिलीज़ हुई. इसमें गोविंदा के साथ हंसिका मोटवानी, सेलिना जेटली, मनोज बाजपेयी, रवि किशन और आफताब शिवदासानी जैसे एक्टर्स थे. फिल्म को गणेश आचार्य ने डायरेक्ट किया था. हालांकि ये फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. गोविंदा पिछली बार ‘रंगीला राजा’ में दिखाई दिए थे. इसमें उनका डबल रोल था.

वीडियो: डेविड धवन ने सलमान, गोविंदा की Partner का किस्सा सुनाया, क्या खुलासा कर दिया?

Advertisement