The Lallantop

'गेम चेंजर' की असफलता के बाद बोले डायरेक्टर - मैं संतुष्ट नहीं था, कई अच्छे सीन्स काट दिए

Ram Charan की Game Changer, RRR के बाद उनकी सोलो रिलीज़ थी. जिस वजह से भी इसके चलने की बहुत ज़्यादा उम्मीद थी. मगर इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जैसा मेकर्स चाह रहे थे.

Advertisement
post-main-image
शंकर की गेम चेंजर के कलेक्शन को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं.

Ram Charan की Game Changer बीते दिनों बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई. मगर जिस तरह के रिएक्शन्स की उम्मीद जनता से की जा रही थी, इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब डायरेक्टर Shankar ने अपनी इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि वो इस मूी के फाइनल कट से संतुष्ट नहीं थे. शंकर का ये बयान तब आया है जब 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स को लेकर कई तरह का विवाद चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट ट्रेक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 51 करोड़ से खुलने वाली 'गेम चेंजर' ने छह दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपये कमाए हैं. मगर मेकर्स ने इसकी कमाई 200 करोड़ के पार की बताई है. लोगों का कहना है कि फिल्म की कमाई को ज़्यादा दिखाने के लिए मेकर्स ने इसकी आर्म ट्विस्टिंग की है. वैसे Behindwoods TV से बात करते हुए शंकर ने कहा कि उन लोगों के पास टोटल पांच घंटे का फुटेज था. उन्होंने कहा,

''ये हर फिल्ममेकर की कॉमन समस्या है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना ही काम कर लें मगर आप कभी भी उस काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते. मुझे लगता है मैं इससे कुछ और बेहतर काम कर सकता था.''

Advertisement

एडिटिंग प्रॉसेस पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा,

''कुछ अच्छे सीन्स और सिचुएशन ट्रिमिंग और एडिटिंग के टाइम पर निकाल दिए गए. हमारे पास पांच घंटे की ड्यूरेशन थी. ये ऐसा था जैसे हम किसी चीज़ को शेप दे रहे हों.''

'गेम चेंजर', राम चरण की RRR के बाद पहली सोलो रिलीज़ थी. इसलिए भी इस पिक्चर से काफी उम्मीदें थीं. दूसरी ओर शंकर की पिछली फिल्म 'इंडियन 2' को बहुत ही खराब रिव्यूज़ मिले थे. यही रिस्पॉन्स फिल्म के कलेक्शन में भी दिखा. अब 'गेम चेंजर' से उम्मीद थी मगर यहां भी बात बनती हुई नहीं दिख रही. फिल्म अच्छे रिव्यूज़ के साथ नहीं खुली.

Advertisement

अब 'गेम चेंजर' की कमाई को लेकर बातें होने लगी. मेकर्स के मुताबिक इसने पहले दिन 186 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 51 करोड़ रुपये कमाए थे. बीते दिनों राम गोपाल वर्मा ने भी इसकी कमाई पर बात की. लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा कि इस मूवी में काम करने वाले लोगों ने ये साबित कर दिया कि फ्रॉड करने में साउथ बहुत शानदार है. उनका कहना था कि 'गेम चेंजर' की कमाई के दावे देखकर RRR, KGF2 और 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने जो किया वो सब भी शक के दायरे में आ गया है.

राम गोपाल वर्मा के इसी पोस्ट के बाद से लोग मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि मेकर्स चीप तरीके से अपनी फिल्म को ऊपर ऊठाने में जुटे हैं. ख़ैर, फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी हैं. हमने 'गेम चेंजर' का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: रामचरण की गेम चेंजर और पुष्पा 2 के कलेक्शन पर रामगोपाल वर्मा ने क्या खुलासा किया?

Advertisement