The Lallantop

'फ्रेडी' के ओटीटी पर रिलीज़ होने से नाराज़ हैं एकता कपूर?

फिल्म में कार्तिक एक डेंटिस्ट बने हैं. कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ दिखाई देंगी.

Advertisement
post-main-image
'फ्रेडी' के टीज़र में कार्तिक आर्यन.

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ सक्सेसफुल रही. फैन्स को खूब पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया. अब उनकी अगली फिल्म आ रही है ‘फ्रेडी’. जिसमें कार्तिक का कुछ अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म में कार्तिक एक डेंटिस्ट बने हैं. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा. रिपोर्ट्स थीं कि एकता कपूर इस बात से खफा हैं कि ‘फ्रेडी’ को थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज़ किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब इस बारे में ‘फ्रेडी’ के प्रड्यूसर जय सेवकरमानी से बात की गई तो उन्होंने इन सारी खबरों को झूठा बताया. बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘’बात ये है कि हमने लास्ट ईयर ‘फ्रेडी’ पर काम शुरू किया था और इस फिल्म को हमेशा से ओटीटी के लिए ही बनाया जाना था. दिमाग में यही था कि फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज़ करेंगे. हां, कार्तिक की फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद लोगों ने हमसे ये पूछा कि हम ‘फ्रेडी’ को थिएटर्स में रिलीज़ क्यों नहीं कर रहे हैं. मगर फिल्म हमेशा से ही ओटीटी के लिए बनाई गई थी. इसे बिग स्क्रीन के लिए कभी बनाया ही नहीं गया.''

Advertisement

जय ने ये भी बताया कि हमेशा से ही एकता कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच फिल्म रिलीज़ को लेकर अंडरस्टैंडिंग रही है. ये सारी खबरें बेसलेस हैं. सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं.

जय ने कार्तिक के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया. कहा,

‘’कार्तिक के साथ काम करना सपने जैसा था. वो बहुत प्रोफेशनल हैं और हमेशा अपनी फिल्म अपने क्राफ्ट के लिए मौजूद रहते हैं. उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा.''

Advertisement

‘फ्रेडी’ में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा था,

‘’'फ्रेडी' एक बहुत ही कॉम्प्लैक्स स्क्रिप्ट और कैरेक्टर है. मुझे इस कैरेक्टर में घुसने के लिए खुद को फिज़िकली और मेंटली दोनों तरह से प्रिपेयर करना पड़ा. इस किरदार ने मुझे मेरे ही काम के दूसरे पहलू को दिखाया. एक एक्टर के तौर पर मुझे चैलेंज किया और ताकि मैं खुद पर और काम कर सकूं. पहली बार मुझे मौका मिला कि मैं डार्क साइड को पर्दे पर निभाऊं. मुझे ‘फ्रेडी’ करने में बहुत मज़ा आया. अब मुझे इंतज़ार है कि लोगों को मेरा ये रोल कैसा लगता है.''  

‘फ्रेडी’ की बात करें तो फिल्म को शंशाक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ दिखाई देंगी. इसे 02 दिसंबर को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: कार्तिक आर्यन की कॉमेडी फिल्म प्यार का पंचनामा के तीसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट आया

Advertisement