'दाऊद इब्राहीम ने मुझे बताया था कि उसने खुद तो लोगों को नहीं मरवाया, लेकिन मरवाया जरूर है.' (फोटो सोर्स: इंडिया टुडे)
ऋषि कपूर हाल ही में अपने बेबाक बयानों के लिए काफी चर्चा में रहे हैं. ख़ास तौर से ट्विटर पर उनका पब्लिक इंटरैक्शन काफी बढ़ गया है.
चाहे कांग्रेस के लिए ‘बाप का माल समझ रखा है’ वाला ट्वीट हो या खुद के बीफ खाने की घोषणा करना, ट्विटर पर वो अक्सर छाए रहते हैं. ट्विटर पर 160 शब्दों की लिमिट में जो शख्स हंगामा मचा सकता हो उसकी अगर किताब आ जाए तो उसमें क्या न होगा! चिंटू जी की किताब को लेकर दिलचस्पी का आलम यूं ही नहीं है. इसका नाम भी उन्होंने अपनी मुंहफट छवि से मिलता-जुलता ही रखा है. "खुल्लम-खुल्ला, अनसेंसर्ड". ज़ाहिर सी बात है इस किताब में काफ़ी कुछ मसाला है. हम आपको इस किताब से वो पांच बातें बता रहे हैं जो अब तक बाहर आ पाई हैं. नज़र डालिए.

बाकी कुछ जानना हो तो किताब खरीदकर पढ़ डालिए. वो बातें जो ऋषि कपूर अपने 45 साला करियर में बताने लायक समझते हैं.
ये भी पढ़िए:
ये है रणबीर के पापा ऋषि कपूर की लाइफ का 'जहरीला' सच