The Lallantop

'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन ही आयुष्मान की पिछली चार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया

जितना पैसा आयुष्मान की पिछली चार फिल्मों ने मिलकर पहले दिन कमाया, उतना 'ड्रीम गर्ल 2' ने अकेले छाप लिया.

Advertisement
post-main-image
'जवान' की रिलीज़ तक 'ड्रीम गर्ल 2' के सामने कोई बड़ा कॉम्पीटिशन नहीं होगा.

Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana के लिए गुड न्यूज़ लेकर आई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन में 10.69 करोड़ रुपए जोड़े. उन्होंने लिखा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई को और बूस्ट मिलने के आसार है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ के सामने अभी दो ही बड़ी फिल्में हैं – ‘गदर 2’ और OMG 2. दोनों को रिलीज़ हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. उस दौरान ये तगड़ी कमाई भी कर चुकी हैं. अब ये फिल्में इतनी ऑडियंस नहीं जोड़ेंगी कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई को भारी नुकसान हो. बाकी जब तक ‘जवान’ रिलीज़ नहीं होती तब तक ‘ड्रीम गर्ल 2’ आराम से टिकट खिड़की पर कमाई कर सकती है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में उनकी पिछली चार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. उसकी एक बड़ी वजह है कि उनकी आखिरी चार रिलीज़ेज़ मासी फिल्में नहीं थीं. स्केल के लिहाज़ से बड़ी फिल्में नहीं थीं. ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिपिकल कमर्शियल मसाला फिल्म है. आयुष्मान की पिछली चार फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन बताते हैं:

Advertisement

चंडीगढ़ करे आशिकी  3.75 करोड़ 
अनेक                           1.77 करोड़ 
डॉक्टर G                       3.87 करोड़ 
एन एक्शन हीरो            1.31 करोड़

 जैसा कि हमने शुरुआत में बताया, ‘ड्रीम गर्ल 2’ को अभी सीधी टक्कर नहीं मिल रही है. ‘जेलर’, ‘गदर 2’ और OMG 2 जैसी फिल्में बीते दो हफ्तों से देशभर में चल रही हैं और अपने लाइफटाइम कलेक्शन के काफी करीब पहुंच चुकी हैं. ‘ड्रीम गर्ल 2’ को कॉम्पीटिशन मिलेगा दो हफ्ते बाद, जब 07 सितंबर को ‘जवान’ रिलीज़ होगी. लेकिन उस दो हफ्ते की विंडो में ‘ड्रीम गर्ल 2’ अपनी कमाई कर चुकी होगी.
बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल’ 2 को राज शांडिल्य ने बनाया है. उन्होंने ही पहला पार्ट भी डायरेक्ट किया था. कोरोनाकाल से पहले रिलीज़ हुई ‘ड्रीम गर्ल’ ने पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी. आगे चलकर ये आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी हिट बनी. मेकर्स ऐसी ही उम्मीद ‘ड्रीम गर्ल 2’ से भी जता रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान के अलावा परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज, राजपाल यादव और अनन्या पांडे ने काम किया है. ये 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है.      


   
 

Advertisement

वीडियो: फिल्म रिव्यू: घूमर

Advertisement