Dhurandhar 2 ने रिलीज़ के पहले वीकेंड पर ही बॉक्स ऑफिस को धुआं-धुआं कर दिया है. रविवार बीतने तक इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 691.32 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है. इसमें से 541.97 करोड़ रुपये अकेले भारत से आए हैं. पहले वीकेंड के दौरान फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया है.
रणवीर की 'धुरंधर 2' ने पहले ही वीकेंड पर ये 17 रिकॉर्ड्स तहस-नहस कर डाले
'धुरंधर 2' लगातार 4 दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है.


'धुरंधर 2' का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया था. 19 मार्च को इसे ऑफिशियली दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है. रविवार, 22 मार्च बीतने तक फिल्म ने ये 17 रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं-
1) बॉलीवुड से वर्ल्डवाइड सबसे बड़ा एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म. मतलब रिलीज़ के पहले लॉन्ग वीकेंड, जिसमें पेड प्रिव्यू और शुरुआती कुछ दिन शामिल होते हैं, उसमें मूवी ने पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाई की है.
2) बॉलीवुड में शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन. मूवी ने इस दौरान वर्ल्डवाइड 515 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
3) डोमेस्टिक मार्केट यानी भारत में सबसे बड़ा एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड पाने वाली बॉलीवुड फिल्म.
4) भारत में शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म. सिर्फ तीन दिन में ही 'धुरंधर 2' ने भारत में 370 करोड़ की कमाई कर ली है.
5) ओवरसीज़ मार्केट में किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा फोर-डे ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन. शुरुआती चार दिनों में मूवी में 190 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं.
6) गल्फ़ देशों को छोड़ने के बावजूद ओवरसीज़ में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन.
7) विदेशों में पेड प्रिव्यू समेत सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म (ग्रॉस 64 करोड़ रुपये).
8) भारत में सबसे बड़ा पेड प्रिव्यू कलेक्शन (ग्रॉस 51.60 करोड़ रुपये).
9) डोमेस्टिक मार्केट में किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. भारत में पहले दिन मूवी ने 172.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. (इसमें पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है).
10) हिंदी फिल्मों के लिहाज़ से भारत में सबसे बड़ा सेकेंड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ग्रॉस 96.76 करोड़ रुपये).
11) डोमेस्टिक मार्केट में किसी भी हिंदी फिल्म के हिसाब से सबसे बड़ा थर्ड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. पहले शनिवार को इसने 135.15 करोड़ रुपये कमाए हैं.
12) फिल्म ने चौथे दिन भी हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. फर्स्ट संडे को फिल्म ने 137.43 करोड़ रुपये कमाए हैं.
13) ऐसी पहली हिंदी हिंदी फिल्म जिसने एक दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया हो.
14) लगातार चार दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’.
15) सिर्फ चार दिनों में ही ये डोमेस्टिक, ओवरसीज़ और वर्ल्डवाइड- तीनों मामले में 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.
16) डोमेस्टिक मार्केट में सबसे तेज गति में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म.
17) ओवरसीज़ मार्केट में सबसे बड़ी रिलीज़ पाने वाली हिंदी फिल्म. इसे 2200 विदेशी सिनेमाघरों के 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है.
इसके अलावा भी कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो 'धुरंधर 2' ने केवल 4 दिनों में ही अपने नाम कर लिए हैं. ये नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है. मेकर्स ने इसे उरुग्वे, यूक्रेन, बल्गेरिया, रोमानिया, मेक्सिको और साइप्रस जैसे नॉन ट्रेडिशनल मार्केट में भी रिलीज़ किया है. इससे फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी आई है.
वीडियो: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा बताने वालों को राकेश बेदी ने सुनाया













.webp?width=275)








