Anurag Kashyap की फिल्म Kennedy का प्रीमियर 76th Cannes Film Festival में होने वाला है. फिलहाल वो फ्रांस में ही हैं. 20 मई को उन्होंने वहां Martin Scorsese की फिल्म Killers of The Flower Moon की स्क्रीनिंग अटेंड की. वो फिल्म जिसे फेस्टिवल में नौ मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला. अनुराग फिल्म स्क्रीनिंग अटेंड करने के अलावा इंटरव्यूज़ भी दे रहे हैं. ‘कैनेडी’ को लेकर बात करते हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए वो पहले चियां विक्रम को लेना चाहते थे. उन्हें दिमाग में रखकर ही ये कहानी रची गई गई थी. लेकिन विक्रम ने कभी उनकी बात का जवाब ही नहीं दिया.
"चियां विक्रम के लिए 'कैनेडी' लिखी थी, लेकिन उन्होंने जवाब ही नहीं दिया" - अनुराग कश्यप
फिल्म की तैयारी के लिए राहुल भट्ट ने ठीक से सोना बंद कर दिया था.


‘कैनेडी’ की कास्टिंग को लेकर अनुराग कश्यप ने
मैंने ये फिल्म राहुल भट्ट को ध्यान में रखकर नहीं लिखी थी. मेरे दिमाग में उस वक्त कोई और एक्टर थे. उस वजह से फिल्म का नाम ‘कैनेडी’ है. उनका नाम कैनेडी है. इस फिल्म का नाम भी पहले ‘कैनेडी प्रोजेक्ट’ ही था. चियां विक्रम का असली नाम कैनेडी है. मैंने उनसे बात करने की कोशिश भी की. लेकिन उनका कभी जवाब ही नहीं आया.
‘कैनेडी’ में मुख्य किरदार निभाया है राहुल भट्ट ने. उनका किरदार एक पूर्व पुलिसवाले का है. जो Insomnia से जूझ रहा है. ऐसी बीमारी जिसमें इंसान ठीक से सो नहीं पाता. पुलिस के तंत्र से बाहर कैनेडी को बदला लेना है. और जब तक वो पूरा नहीं होगा, वो थमने वाला नहीं. जिन्होंने भी ‘कैनेडी’ देखी है उनका कहना है कि इसके ज़रिए पुराने वाले अनुराग कश्यप फिर से लौट आए हैं. अनुराग बताते हैं कि उन्होंने राहुल को स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी. राहुल उसे पढ़कर उत्साहित हो गया. उन्होंने पूछा कि ये फिल्म कौन कर रहा है. अनुराग ने बदले में पूछ डाला कि क्या तुम करना चाहोगे. राहुल मान गए.
अनुराग की बस एक शर्त थी. राहुल को ‘कैनेडी’ को अपना सब कुछ देना होगा. अनुराग बताते हैं कि उस दौरान राहुल कोई फिल्म करने वाले थे. उन्होंने वो फिल्म छोड़ दी. और अपने आठ महीने सिर्फ ‘कैनेडी’ के नाम कर दिए. अनुराग ने आगे कहा कि राहुल ने पूरी नींद लेना बंद कर दिया. दाढ़ी बढ़ाई. उनका वजन बढ़ गया. ये सिलसिला डेढ़ महीने तक चला. अनुराग ने इंटरव्यू में उनकी लगन के नाम कसीदे पढे. बता दें कि फिल्म में राहुल भट्ट के अलावा सनी लियोनी और अभिलाष थापलियाल ने भी अहम किरदार निभाए हैं.
वीडियो: अनुराग कश्यप ने बॉम्बे वेलवेट में करण जौहर को कास्ट करने पर क्या सच बताया?















.webp?width=120)

.webp?width=120)




