The Lallantop

'देवरा' में बॉबी देओल और सैफ अली खान मिलकर Jr. NTR से भिड़ेंगे!

Devara के मेकर्स ने एक बहुत ज़रूरी रोल के लिए Bobby Deol को अप्रोच किया है.

Advertisement
post-main-image
बॉबी देओल जल्द ही सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में नज़र आने वाले हैं.

Ranbir Kapoor की Animal के बाद Bobby Deol की पॉपुलैरिटी फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गई है. उनकी झोली में दनादन फिल्में गिरती जा रही हैं. Kanguva, NBK 109 और अनुराग कश्यप की एक फिल्म के अलावा अब बॉबी का नाम Devara से भी जुड़ रहा है. बताया जा रहा है कि 'देवरा पार्ट वन' में बॉबी बहुत खूंखार रोल में दिखाई दे सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'देवरा' के मेकर्स ने एक बहुत ज़रूरी रोल के लिए बॉबी देओल को अप्रोच किया है. उनका डिस्कशन फाइनल स्टेज पर है. अब जल्द ही बॉबी फिल्म की कास्टिंग में शामिल हो जाएंगे. और जल्द ही इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं. एचटी टाइम्स ने सोर्स के हवाले से खबर चलाई. लिखा,

''हां, टीम बॉबी देओल से बात कर रही है. बॉबी देओल भी सैफ अली खान की ही तरफ विलन के रोल में नज़र आएंगे. 'देवरा पार्ट वन' के मेन विलन तो सैफ अली खान ही होंगे. मगर बॉबी देओल का फिल्म में कैमियो या कैमियो से ज़्यादा रोल होगा. उनका फुल फ्लेज्ड रोल 'देवरा पार्ट 2' में होगा. 'देवरा पार्ट 2' में सैफ और बॉबी दोनों ही बहुत खूंखार रोल में होंगे.''

Advertisement

हालांकि मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. इसलिए लल्लनटॉप अभी इस खबर की पुष्टी नहीं करता. बीते दिनों ये खबर आई थी कि 'देवरा' का एक एक डायलॉग लीक हो गया था. जिसके बाद मेकर्स ने कुछ नए और कड़े नियम-कानून बना दिए थे. जैसे सेट पर किसी के भी सेल फोन अलाउ नहीं हैं. टीम ने सेट पर बहुत कड़ी सिक्योरिटी कर दी है. टीम के लिए इस वक्त सबसे ज़रूरी ये है कि प्रोजेक्ट को सेफ और कॉन्फिडेंशल रखा जाए.

वहीं जनता के बीच 'देवरा' की काफी डिमांड है. बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि इसके थिएट्रिकल राइट्स  250 करोड़ रुपए के बिके हैं. कोरताला सिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट भी 200 से 250 करोड़ रुपए का है. ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपना पूरा का पूरा बजट रिकवर कर लिया है. फिल्म के हिंदी राइट्स, जिसे करण जौहर डिस्ट्रीब्यूट करेंगे, उसे 50 करोड़ रुपए में बेचा गया है. अब जनता इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देती है ये तो 10 अक्टूबर को पता चलेगा. जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.

वीडियो: बॉबी देओल घर में टहल रहे थे, देखा कि गाड़ी का कांच टूटा हुआ है

Advertisement

Advertisement