The Lallantop

बॉलीवुड फिल्मों को बुरी नज़र से बचाने का फॉर्मुला आयुष्मान खुराना ने खोज निकाला

इस बार आयुष्मान खुराना मथुरा पहुंचे हैं. बॉलीवुड को बुरी नज़र से बचाने के लिए वो 'पूजा' करवाना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को लोगों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था.

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों पर खतरा मंडरा रहा है. डायरेक्टर्स, प्रड्यूसर्स, एक्टर्स डरे हुए हैं कि उनकी फिल्मों पर बॉयकॉट गैंग ना टूट पड़े. करोड़ों रुपए लगा कर फिल्में बन तो रही हैं लेकिन रिलीज़ से पहले ही वो बॉयकॉट कल्चर का शिकार हुई जा रही हैं. कभी किसी एक्टर के पुराने वीडियो खंगाल लिए जाते हैं, तो कभी फिल्म राइटर के पुराने ट्वीट. ‘लाल सिंह चड्ढा’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ तक ‘रक्षाबंधन’ से लेकर ‘लाइगर’ तक. इन सभी फिल्मों को बॉयकॉट का शिकार होना पड़ा. इसी बॉयकॉट कल्चर को खत्म करने और बॉलीवुड फिल्मों को चलाने का तरीका खोजा है आयुष्मान खुराना ने. कैसे? बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल आयुष्मान खुराना की 2019 में एक फिल्म आई थी. ‘ड्रीम गर्ल’. अलग कॉन्सेप्ट की इस फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था. अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है. जिसका अनाउंसमेंट वीडियो मज़ेदार है. इस बार आयुष्मान खुराना मथुरा पहुंचे हैं. बॉलीवुड को बुरी नज़र से बचाने के लिए वो 'पूजा' करवाना चाहते हैं. फिल्मी कीड़ों को पता ही होगा कि ‘ड्रीम गर्ल’ के फर्स्ट पार्ट में आयुष्मान, पूजा नाम की लड़की की आवाज़ निकालकर अपना खर्चा-पानी चलाते हैं.

Advertisement

इस वीडियो में स्टारकास्ट को भी अनाउंस किया गया. इस बार आयुष्मान के अपोज़िट होंगी अनन्या पांडे. लेकिन उनका फिल्म की कास्ट से जुड़ना लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा. एटलीस्ट आयुष्मान खुराना के शेयर किए हुए वीडियो के कमेंट पढ़कर तो ऐसा ही लगता है. लोगों ने अनन्या के अनलकी होने और उनकी एक्टिंग को लेकर कमेंट किया है.

जैसे एक यूज़र ने लिखा,

जैसे ही अनन्या पांडे सीन में आती हैं बस वहीं से सब खत्म हो जाता है मेरे लिए.

Advertisement

एक ने लिखा,

लाइगर फ्लॉप होने के बाद इन टैलेंटलेस मैडम को रोल ऑफर भी होते हैं? ठीक है तेजस्विनी प्रकाश को नहीं लेना था, तो नुसरत भरूचा को ले लेते वापस...

एक ने लिखा,

सब कुछ सही है बस लास्ट में ये जो अनन्या पांडे को लाए हो, तो अब तो इस मूवी को बॉयकॉट का टेंशन लेना ही नहीं पड़ेगा. वो अकेली काफी है मूवी डुबाने के लिए.

अनाउंसमेंट वीडियो के अंत में भी आयुष्मान को उनके दोस्त हवन करने की सलाह देते हैं. भले ही ये बात मज़ाक में कही गई हो मगर फिल्म के हिट और फ्लॉप होने से इसका कनेक्शन दिखता है. खैर, मूवी में अन्नू कपूर, विजय राज, असरानी, सीमा पाहवा, परेश रावल, राजपाल यादव, मनोज जोशी, मनजोत सिंह और अभिषेक बैनर्जी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. ये 29 जून 2023 को रिलीज़ होगी. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: इंडिया में परफॉर्म नहीं करेंगे जस्टिन बीबर

Advertisement