जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. 13 साल बाद 'अवतार' फिल्म का सीक्वल आने वाला है. जनता इस फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड है इसका अंदाज़ा फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस पर हिस्ट्री क्रिएट कर सकती है. फिल्म सिर्फ इंडिया में पहले दिन करीब 35 से 40 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. ऐसा हम नहीं बल्कि ट्रेड पंडितों का कहना है.
'अवतार 2' ने एडवांस बुकिंग में ग़दर काट दिया है, आंकड़े सिर घुमा देने वाले हैं
सिर्फ इंडिया में पहले दिन करीब 35 से 40 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है 'अवतार 2'.

फिल्म एक्सीबिटर अक्षय राठी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की. बताया,
''मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये फिल्म हॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी. मुझे ये भी यकीन है कि हमारे देश में ये सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म होगी. क्योंकि जेम्स कैमरन ने जिस विजन के साथ इसे बनाया है, जनता उसे देखना चाहती है. पहली 'अवतार' जो करीब दो दशक पहले आई थी उसमें इस्तेमाल की हुई टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग के तरीके ने गज़ब का सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस दिया था.''
अक्षय का ये भी मानना है कि फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 35 से 40 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है.
आंकड़ों पर नज़र दौड़ाएं तो मालूम होगा कि इंडिया में 'अवतार 2' की अब तक करीब साढ़े चार लाख से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. अभी फिल्म की रिलीज़ में एक दिन बचा है. इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े अभी और बढ़ेंगे.
बुक माई शो के सीओओ ने बताया कि 'अवतार 2' की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा एक मिलियन यानी दस लाख के करीब पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि फिल्म के इंग्लिश वर्जन की टिकटें ज़्यादा बिकी हैं. लेकिन हिंदी वर्जन में भी टिकट की सेल कम नहीं हैं. उन्होंने ये भी बताया कि बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में फिल्म के टिकट्स सबसे ज़्यादा बिके हैं.
फिल्म एग्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ केरला का प्रॉफिट शेयरिंग के मामले में 'अवतार 2' के मेकर्स से कुछ विवाद चल रहा था. मगर अब वो भी क्लियर हो चुका है. केरल में जहां हॉलीवुड फिल्में ज़्यादा से ज़्यादा 100 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होती हैं. वहां भी 'अवतार 2' को करीब 300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. केरल में 'अवतार 2' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. पहली वाली अवतार ने सिर्फ केरल से 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
वैसे तो 'अवतार' के मेकर्स ने ऑफिशियली ये नहीं बताया है कि इस फिल्म को बनाने में कितना खर्च आया. मगर रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 350 मिलियन डॉलर में बनाया गया है. 'अवतार 1' की बात करें तो इसने वर्ल्ड वाइड 2.7 बिलियन डॉलर्स की कमाई की थी. 'अवतार 2' से भी यही उम्मीद लगाई जा रही है. खैर, अब रिलीज़ के बाद देखते हैं कि ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है. मूवी में Sam Worthington, Sam Worthington, Kate Winslet और Zoe Saldana होंगी.
'अवतार 2' ने रिलीज़ से 10 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ डाला












.webp?width=275)








