The Lallantop

#AskSRK में शाहरुख का मज़ेदार जवाब- “तुम बाप बनो, मैं हीरो ही ठीक हूं”

शाहरुख ने पठान की असली कमाई भी बताई.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख के रिप्लाई पढ़कर दिन बन जाएगा (फोटो- फिल्म पोस्टर/ट्विटर स्क्रीनशॉट)

‘पठान’ की धाकड़ ओपनिंग का सिलसिला चलता रहे, इसके लिए फिल्म के मेकर्स कई तरह की स्ट्रैटजी अपना रहे हैं. इसी का एक हिस्सा #AskSRK भी है. ट्विटर पर होता है. साक्षात शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने अकाउंट से जनता के पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं. #AskSRK का ये सेशन शाहरुख पहले लंबे अंतराल पर रखते थे. लेकिन पठान की रिलीज से पहले और बाद में ये सिलसिला तेज हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछली बार #AsKSRK 28 जनवरी को हुआ था. शाहरुख एक बार फिर लोगों से बातचीत करने के लिए अपने #AsKSRK सेशन के साथ लौटे हैं. 4 फरवरी को एक ट्वीट कर शाहरुख खान ने लिखा,

Advertisement

“वीकेन्ड आ गया है. मैं काम पर रहूंगा, लेकिन देर से जाना है. तो सोचा कुछ सवाल ले लूं. अगर आपका कोई सवाल है तो पूछिए. और हां, आज कोई भी शादी का प्रस्ताव नहीं रखेगा, मुझे जुकाम है… हा हा.”

इस ट्वीट के साथ शाहरुख ने अपनी बातचीत शुरू की. आइये, आपको बताते हैं शाहरुख ने इस शनिवार क्या मज़ाक किया. कैसे पूरी मौज के साथ लोगों को जवाब दिए.

Advertisement

इज़हार नाम के ट्विटर यूज़र ने शाहरुख खान से सलमान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पर नटखट सवाल पूछ डाला. इज़हार ने #AsKSRK में शाहरुख से पूछा कि सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी? इसपर शाहरुख का प्यारा रिप्लाई आया. शाहरुख ने लिखा,

“भाई की पिक्चर है, देखना तो लाज़मी है.”

एक भाई साहब ने शाहरुख से फिल्म में किसी पिता के रोल में होने की बता पूछ ली. शख्स ने पूछा कि आप किसी फिल्म में हीरो या हीरोइन के पिता का रोल कब करेंगे. इस पर शाहरुख ने सटीक जवाब दे डाला. शाहरुख ने कहा,

“तुम बाप बनो. मैं हीरो ही ठीक हूं.”

एक सज्जन ने शाहरुख से ‘पठान’ के कलेक्शन पर सवाल पूछ लिया. राज नाम के यूज़र ने पूछा कि ‘पठान’ का रियल कलेक्शन कितना है? शाहरुख ने इस पर बेबाक जवाब दिया. शाहरुख ने लिखा,

“5000 करोड़ रुपये प्यार. 3000 करोड़ रुपये सराहना. 3250 करोड़ रुपये झप्पी. 2 बिलियन लोगों की मुस्कान. ये सब जारी है. तेरा अकाउंटेंट क्या बता रहा है?”

प्रणव गोखले नाम के एक यूज़र ने ‘पठान’ देखने के बाद अपना प्वाइंट ऑफ व्यू ही दे डाला. उन्होंने कहा कि ‘पठान’ का पहला हाफ अच्छा था लेकिन दूसरा हाफ निराश करने वाला था. आपका क्या सोचना है? शाहरुख ने मज़ाकिया लहजे में कहा,

“कोई बात नहीं. अपनी-अपनी पसंद होती है. इस वीकेन्ड पहले हाफ में ‘पठान’ देख लो और दूसरे हाफ में कोई OTT की फिल्म देख लो.”

एक शख्स ने तो शाहरुख का एक पोस्टर ही एडिट कर के पूछ लिया कि कैसा है ये? शाहरुख ने बड़ा मारक़ जवाब दिया. शाहरुख ने लिखा,

“नहीं. मुझे मेरे बाल और मेरे मसल्स ज्यादा सूट करते हैं.”

संकेत नाम के एक यूज़र ने शाहरुख से ‘पठान’ में डिंपल के रोल या ‘बाज़ीगर’ में राखी के रोल में से एक को चुनने की बात कही. शाहरुख ने इस पर लिखा,

“अरे यार तुम मुझे प्यार और प्यार के बीच में से चुनने को बोल रहे हो. ऐसा नहीं हो सकता है. मैंने जिनके साथ काम किया है, उनमें से दोनों ही सबसे खूबसूरत और प्यारी महिलाएं हैं.”  

एक शख्स ने शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का जिक्र करते हुए कहा कि एक्शन फिल्में ही साइन करिए. सारी ब्लॉकबस्टर होंगी. इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा,

“हां यार. लेकिन बहुत पेनकिलर खानी पड़ती हैं…उफ्फ.”

#AsKSRK के इस सेशन में अपने फैंस को अलविदा करने से पहले शाहरुख ने सबको प्यार दिया. शाहरुख ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि अब इसे खत्म करते हैं, नहीं तो लोगों को लगेगा मेरे पास कोई काम नहीं है. सभी को व्यस्त दिखना होगा. आपका सभी का धन्यवाद. वीकेंड अच्छा रहे. मैं ‘पठान’ देखने जा रहा हूं… मेरा मतलब है मैं मेहनत करने जा रहा हूं. लव यू ऑल.

वीडियो: शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सलमान खान से आगे निकल गई

Advertisement