The Lallantop

मुझे भूख लगी थी, मन्नत में घुस गया, शाहरुख ने ऑमलेट खिलाया - अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap ने बताया, वो Shahrukh Khan की फिल्म के सेट के बाहर खड़े थे, भूखे थे. प्रोड्यूसर ने बुलाया, खाना खिलाया.

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप कॉलेज के समय से शाहरुख खान को जानते हैं.

Anurag Kashyap अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. किसी भी फिल्म, किसी भी फिल्ममेकर और एक्टर को लेकर वो बहुत साफ-साफ बातें करते हैं. अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो Shahrukh Khan के बारे में बता रहे हैं. अनुराग बताते हैं कि एक टाइम ऐसा था कि उनके पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे. ऐसे ही एक दिन उन्हें भूख लगी थी और वो शाहरुख के घर मन्नत में घुस गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अनुराग कश्यप का ये वीडियो करीब चार साल पुराना है. अनुराग मिड डे इंडिया से बात करते हुए महेश भट्ट की एक फिल्म का किस्सा सुना रहे थे. अनुराग कहते हैं,

''मेरे पास बहुत सी कहानियां हैं. मुझे याद है मैं भट्ट साहब की किताबें लेकर उनकी फिल्म के सेट के बाहर खड़ा था. मुझे याद नहीं कि वो यश जौहर की कौन सी फिल्म थी. शायद 'डुब्लीकेट' थी. मैं सेट पर बस खड़ा था. शाहरुख को तो मैं कॉलेज के दिनों से जानता था. इसलिए मैं उनके पीछे दीवाना नहीं था. मगर मैं उस वक्त फिल्म के सेट को देखकर ज़रूर आश्चर्य में था.''

Advertisement

अनुराग ने कहा,

''मैं भट्ट साहब की किताब लेकर खड़ा था. मुझे बहुत भूख लगी थी और मेरे पास पैसा भी नहीं था. मुझे यश जौहर ने देखा, मेरे पास आए. उन्हें पता चल गया था कि मैं भूखा हूं. वो मेरे पास आए और मुझसे कहा, एक काम करो ये सारी किताबें रख दो. पहले खाना खाओ. फिर उन्होंने मुझे खाना खिलाया. मैंने यश जौहर जितना दयालु प्रोड्यूसर नहीं देखा था. ये छोटी-छोटी चीज़ें ही आपको याद रह जाती हैं.''

अनुराग ने ऐसा ही एक किस्सा और सुनाया. इसी इंटरव्यू में उन्होंने बताया,

Advertisement

''एक बार मैं बहुत भूखा था तो बस मैं मन्नत चला गया. मैं शाहरुख खान के घर चला गया. अपने कॉलेज कनेक्शन की वजह से. वो उस वक्त सिर्फ ऑमलेट बनाना जानते थे. उन्होंने मुझे ऑमलेट बनाकर खिलाया था. ये उस वक्त की बात है जब मेरी दो फिल्में बैन हो गई थीं. मैं बहुत बुरे वक्त से गुज़र रहा था.''

इसी इंटरव्यू में अनुराग ने अपने ब्लॉग्स पर भी बात की. कहा कि उनके लिखे गए ब्लॉग्स की वजह से लोग उन्हें कुछ और ही समझने लगे थे. लोग को मेरे बारे में गलत जानकारी थी. मगर जब उन्होंने सभी से बात की तब लोगों को उनकी असली पर्सनैलिटी के बारे में पता चला. इसके अलावा भी अनुराग ने अपनी फिल्मी जर्नी पर बात की.

वीडियो: अनुराग कश्यप ने जॉन अब्राहम को लेकर दिलचस्प बात बताई है

Advertisement