The Lallantop

अमिताभ बच्चन ने सड़क चलते बाइकर से लिफ्ट ले ली, पब्लिक ने बारीक बात नोटिस कर ली

अमिताभ ने इस घटना के बारे में विस्तार से अपने ब्लॉग पर बताया. मगर खुद फंस गए.

Advertisement
post-main-image
बाइक से शूटिंग लोकेशन पर पहुंचते अमिताभ बच्चन.

Amitabh Bachchan ने रविवार को एक फोटो पोस्ट की. इसमें वो एक मोटरसाइकिल पर पीछे पैठे नज़र आ रहे हैं. पब्लिक को लगा कि कोई शूट रहा होगा. मगर फोटो का कैप्शन पढ़ने पर पता चला कि कहानी कुछ और ही है. अमिताभ को शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने में देरी हो रही थी. ट्रैफिक बहुत था. इसलिए उन्होंने एक राहगीर से लिफ्ट ले ली. इस पर सोशल मीडिया एकदम लहालोट हो गया.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा-

''राइड देने के लिए शुक्रिया दोस्त. मैं आपको नहीं जानता. मगर मैं आभारी हूं कि मुझे आपने काम के लोकेशन पर तेजी से और ट्रैफिक जाम से बचाकर पहुंचाया. थैंक यू टोपीवाले, शॉर्ट्स और पीली टी-शर्ट पहनने वाले.''   

Advertisement

बाद में अमिताभ ने इस घटना के बारे में अपने डेली ब्लॉग पर लिखा. उन्होंने कुछ दिनभर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. साथ में लिखा कि बाइक चलाने का उत्साह कभी खत्म नहीं होता. इस तरह की घटनाएं उन्हें कॉलेज और ग्रुप पिकनिक के दिनों की याद दिलाती हैं. जब उन्हें अपने घर की कार चलाने की छूट होती थी. बच्चन ने अपने ब्लॉग में ये भी लिखा कि कई बार उनका जी करता है कि लोगों से लेकर उनकी गाड़ियां खुद चला लें. क्योंकि कुछ लोग बेहद लापरवाही और ट्रैफिक नियमों का पालन किए बिना ड्राइविंग करते हैं. बच्चन लिखते हैं कि कभी-कभी उन्हें हैरत होती है कि इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस कैसे मिल गए. जबकि उन्हें बुनियादी चीज़ें भी नहीं पता. कोई हेलमेट नहीं लगाता, तो कोई ट्रैफिक सिग्नल्स का सम्मान नहीं करता. लोग नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं.  

amitabh bachchan, hitchhiking,
इस बाइक राइड की दूसरी फोटो, जो अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट की.

अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं कि कभी-कभी उनकी इच्छा होती है कि अपनी कार से निकलकर ऐसे लोगों को टोक दें. मगर कुछ मजबूरियां हैं, जो उन्हें रोक लेती हैं. बच्चन उम्मीद जताते हैं कि एक दिन ऐसा आएगा, जब सब लोग नियमों का पालन करेंगे. और उन्हें भरोसा है कि ऐसा दिन ज़रूर आएगा.  

अमिताभ लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए कह रहे हैं, तो दूसरी तरफ इंस्टाग्रामीणों ने उनकी ही गलती पकड़ ली. कई यूज़र्स ने अमिताभ के इस पोस्ट पर कमेंट किया कि उन्होंने बाइक सवारी के दौरान हेलमेट नहीं पहना. न ही उस व्यक्ति ने हेलमेट पहना है, जो बाइक चला रहा है. इस पोस्ट पर आए कुछ कमेंट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं- 

Advertisement

हालांकि ये पता नहीं चला कि अमिताभ कहां जा रहे थे. इन दिनों वो कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं. इसमें प्रभास की 'प्रोजेक्ट- K', 'सेक्शन 84' और 'गणपत' जैसी फिल्में शामिल हैं.  

वीडियो: अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो सोशल ड्रिंकर थे, ऐसे छोड़ी उन्होंने सिगरेट और शराब

Advertisement