The Lallantop

अल्लू अर्जुन केस में वकील शाहरुख खान का ज़िक्र क्यों ले आए?

वकीलों ने ये भी कहा कि रईस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर शाहरुख खान ने भीड़ पर टीशर्ट फेंकी थी. इसके बाद भगदड़ हुई. मौत भी हुई.

Advertisement
post-main-image
13 दिसंबर की सुबह चिकड़पल्ली पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था.

तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक्टर Allu Arjun bail को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अंतरिम जमानत दे दी है. Allu Arjun मामले में आज दिन भर क्या हुआ ये जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# हैदराबाद भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. और उनके बच्चे घायल हो गए थे. उस वक्त अल्लू अर्जुन भी वहां मौजूद थे. बाद में अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के खिलाफ केस फाइल किया गया. इसी वजह से चिकड़पल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

# अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट

इंडिया टुडे से जुड़ी रिपोर्टर अपूर्वा के मुताबिक अल्लू अर्जुन को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 105,118 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया गया है. इस मामले में अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर मैनेजमेंट और अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम के खिलाफ ये एक्शन लिया गया है.

Advertisement
# मेडिकल टेस्ट के लिए अल्लू को अस्पताल ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को मेडिकल टेस्ट के लिए गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया. उनकी गिरफ्तारी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें उनके साथ उनकी वाइफ अल्लू स्नेहा रेड्डी, भाई अल्लू शिरीष और पिता अल्लू अरविंद भी दिख रहे हैं. वीडियो में अल्लू कॉफी पी रहे हैं. पुलिस ने उन्हें अरेस्ट करने से पहले उनकी कॉफी खत्म होने का इंतज़ार किया. पुलिसवालों ने अल्लू अर्जुन से कहा कि वो उनकी हर बात का सम्मान कर रहे हैं.

# अल्लू अर्जुन के बेडरूम तक घुसे पुलिसवाले

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अरेस्ट करते हुए अल्लू अर्जुन ने पुलिसवालों से कहा, "आपने मेरी बात का मान नहीं रखा सर. मैंने आपसे बस इतना कहा कि मुझे कपड़े बदल लेने दीजिए और मेरे साथ किसी एक आदमी को चलने दीजिए. आपका मुझे गिरफ्तार करना गलत नहीं लेकिन मेरे बेडरूम तक घुस आना गलत था."

# वकीलों ने दलील देते हुए शाहरुख के केस का ज़िक्र किया 

मेडिकल टेस्ट के बाद अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ले जाया गया. जहां कोर्ट के बाहर भारी संख्या में अल्लू अर्जुन के फैन्स जमा थे. जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता किया गया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, "मैं इस मामले में दखल नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा." अल्लू अर्जुन का केस की सुनवाई नामपल्ली कोर्ट के साथ साथ तेलंगाना हाई कोर्ट में भी हो रही थी. नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया लेकिन हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई. सुनवाई के दौरान अल्लू अर्जुन के वकीलों की तरफ से कई दलीलें दी गई. वकीलों ने ये भी कहा कि रईस फिल्म की प्रोमोशन के दौरान एक्टर शाहरुख खान ने भीड़ पर टीशर्ट फेंकी थी. इसके बाद भगदड़ हुई. मौत भी हुई. तब शाहरुख खान पर भी गैर-इरादतन हत्या का इल्जाम लगा था. तब गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को राहत दी थी. तब कोर्ट ने कहा था कि भगदड़ में हुई मौत आरोपी से सीधे तौर पर जुड़ी होनी चाहिए. बचाव पक्ष की तरफ से तर्क दिया गया कि संध्या थिएटर में एक्टर फर्स्ट फ्लोर पर थे, और केस की विक्टिम महिला ग्राउंड फ्लोर पर थी. एक्टर रात 9 बजकर 40 मिनट पर अंदर गए. ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में भीड़ हो गई. महिला और बच्चे फंस गए. पुलिस को पता था कि अल्लू आ रहे हैं. न पुलिस ने मना किया. न थिएटर ने. अल्लू तो बस बैठकर मूवी देख रहे थे. वो शाहरुख की तरह कोई एक्टिविटी नहीं कर रहे थे.

Advertisement
# अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी गलत- KTR

भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष KT रामा राव ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को गलत बताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी सत्ताधारी पार्टी की असुरक्षा की पराकाष्ठा है. अल्लू अर्जुन गारू के साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार करना अनुचित है. खासकर ऐसी चीज़ के लिए जिसके लिए वो सीधे तौर पर ज़िम्मेदार नहीं हैं."

# अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में आए वरुण धवन

अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रमोशनल इवेंट में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बात करते हुए वरुण धवन ने कहा, "सेफ्टी प्रोटोकॉल जैसी हर चीज़ की ज़िम्मेदारी एक एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता. हम अपने आसपास के लोगों को सेफ्टी का ध्यान रखने के लिए बोल सकते हैं." आगे उन्होंने कहा, “ये हादसा दर्दनाक है. मेरी सांत्वना परिवार के साथ है लेकिन आप सारा दोष सिर्फ एक इंसान पर नहीं डाल सकते.”

 

वीडियो: संध्या थियेटर में हुई भगदड़ के मामले में Allu Arjun गिरफ्तार

Advertisement