The Lallantop

अक्षय की 'वेलकम 3' की शूटिंग क्यों रुकी थी, असली वजह पता चल गई

खबर थी कि अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' की शूटिंग आर्थिक कारणों से रुक गई है. मगर सच्चाई तो कुछ और ही निकली.

Advertisement
post-main-image
'वेलमक 3' पहले इस साल दिसंबर में रिलीज़ होनी थी. मगर अब ये तय समय पर बन पाएगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.

पिछले दिनों खबर आई कि Akshay Kumar की Welcome To The Jungle की शूटिंग बीच में ही रुक गई. बताया गया कि आर्थिक वजहों से फिल्म को दोबारा शुरू नहीं किया जा रहा. आलम ये है कि फिल्म की बस 60% शूटिंग पूरी हो पाई है. बचे 40% हिस्सों की शूटिंग कई महीनों से कैंसिल होती चली आ रही है. मगर अब ताज़ा जानकारी ये है कि 'वेलकम 3' की शूटिंग किसी फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से नहीं रुकी थी. बल्कि इसके पीछे कुछ और ही कारण था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक 'वेलकम 3' की शूटिंग पहलगाम अटैक की वजह से रोक दी गई थी. मेकर्स को स्टार्स और स्टाफ की सिक्योरिटी को लेकर चिंता थी. इसलिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दिया था. इसका आर्थिक कारणों से कोई लेना-देना नहीं था. प्रोडक्शन से जुड़े कुछ सूत्रों ने मीडिया को बताया कि फिल्म की शूटिंग ऑलमोस्ट 70 परसेंट कम्प्लीट हो चुकी है. बाकी बची 30 परसेंट की शूटिंग पहलगाम में ही होनी थी. मगर वहां हुए अटैक के बाद मेकर्स ने इस शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया.

फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि 'वेलकम 3' की शूटिंग अब मानसून सीज़न के खत्म होने के बाद शुरू होगी. उन्हें सारी चीज़ें स्क्रैच से शुरू करनी होगी. इसलिए वक्त लग रहा है. अब इसे कश्मीर में शूट किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी विचार किया जा रहा है. इसे हिमाचल प्रदेश या कुल्लू में भी शूट किया जा सकता है.  मेकर्स किसी दूसरी जगह पर इसकी शूटिंग करने की प्लानिंग कर रहा है. अब इसकी शूटिंग का शेड्यूल सभी एक्टर्स की डेट्स को देखकर तय की जाएगी. अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही, फरहाद सामजी की लिखी 'वेलकम 3' की स्टोरी पुलिस ऑफिसर जय बक्शी की कहानी होगी. जो कुख्यात अपराधी राज सोलंकी का पता लगाने के मिशन पर है. उसी को खोजने के लिए वो जंगल में जाता है. जहां कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं.

Advertisement

'वेलकम टु द जंगल' में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, जॉनी लीवर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांन्डीज़, रवीना टंडन और लारा दत्ता समेत 27 एक्टर्स काम कर रहे हैं. इनमें से कितनों ने फिल्म छोड़ दी और कितने इस फिल्म के साथ अब भी बने हुए हैं, इसको लेकर अभी क्लैरिटी नहीं है. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने आने वाली 4 फिल्मों का अपडेट दिया, बोले- 'वेलकम 3, 40 % कंप्लीट'

Advertisement
Advertisement